Bihar News: चिराग पासवान ने की भविष्यवाणी, नीतीश कुमार फिर बनेंगे मुख्यमंत्री।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Minister Chirag Paswan) ने बिहार विधानसभा चुनाव (assembly elections) को लेकर एक अहम बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि इस साल के अंत में होने वाले बिहार...

Mar 2, 2025 - 12:52
 0  40
Bihar News: चिराग पासवान ने की भविष्यवाणी, नीतीश कुमार फिर बनेंगे मुख्यमंत्री।

कैंन्द्र सरकार के मंत्री चिराग पासवान  (Minister Chirag Paswan) ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar)को लेकर एक भविष्यवाणी की है उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे।

  • चिराग पासवान  (Chirag Paswan) ने किया दावा

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  (Minister Chirag Paswan) ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक अहम बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत के बाद जद (यू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे।
इसके अलावा, चिराग ने कहा कि वह नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने का स्वागत करेंगे।

  • नितीश के बेटे का राजनीतिक में आने पर करेंगे स्वागत

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान  (Chirag Paswan)ने निशांत कुमार के राजनीति में आने के बारे में अपना रुख जाहिर करते हुए कहा कि यदि वह राजनीति में आना चाहते हैं, तो वह इसका स्वागत करेंगे, लेकिन यह उनका व्यक्तिगत निर्णय होगा। चिराग ने तेजस्वी यादव पर भी टिप्पणी की और कहा कि विपक्ष के नेता के रूप में उन्हें अपनी बात जिम्मेदारी के साथ रखनी चाहिए। 
चिराग पासवान  (Chirag Paswan) ने तेजस्वी यादव की उस टिप्पणी की आलोचना की, जिसमें उन्होंने कहा था कि निशांत के राजनीति में आने के खिलाफ साजिश की जा रही है। चिराग ने सुझाव दिया कि यदि तेजस्वी यादव को साजिश का इतना यकीन है, तो उन्हें सार्वजनिक रूप से बयान देने के बजाय नीतीश कुमार से मिलकर अपनी जानकारी साझा करनी चाहिए।

  • ये दूसरों पर उठाते हैं उंगलियां

हाजीपुर के सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan)ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके 74वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और कहा कि राजग उनके नेतृत्व में आगामी चुनावों में भाग लेने और जीतने के लिए उत्सुक है। आगे कहा कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री के रूप में सत्ता में लौटेंगे।

Also Read- Bihar News: नीतीश कुमार को लेकर बोले तेजस्वी यादव, सरकार चलाने में सक्षम नहीं, अब वह थक चुके हैं।

चिराग पासवान  (Chirag Paswan) से जब तेजस्वी यादव द्वारा बिहार में 20 साल पुरानी राजग सरकार की तुलना "एक पुरानी खटारा कार" से किए जाने और हाल में कुछ मंत्रियों के आपराधिक इतिहास पर सवाल उठाए जाने के बारे में पूछा गया, तो पासवान ने तेजस्वी को जवाब देते हुए कहा कि यदि वे दूसरों पर उंगली उठाते हैं, तो उन्हें यह याद रखना चाहिए कि उनकी तरफ तीन उंगलियां भी उठेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि तेजस्वी यादव पिछले 20 सालों के शासन की बात करेंगे, तो लोगों को यह याद दिलाना पड़ेगा कि उनके अपने 15 साल के शासन में बिहार अराजकता का शिकार हो गया था। 

इसके अलावा, पासवान ने तेजस्वी को यह भी याद दिलाया कि उन्हें आपराधिक रिकॉर्ड पर सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि उन्हें खुद हाल ही में तलब किया गया था, जिससे यह संकेत मिलता है कि उनके खिलाफ भी आपराधिक मामले हो सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।