Political News: राहुल गांधी ने छत्रपति शिवाजी जयंती पर कहा कुछ ऐसा, भड़क उठे एकनाथ शिंदे। 

कांग्रेस पार्टी (congress party) के नेता राहुल गांधी (rahul gandhi) ने भी छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) की जयंती पर...

Feb 20, 2025 - 13:02
 0  62
Political News: राहुल गांधी ने छत्रपति शिवाजी जयंती पर कहा कुछ ऐसा, भड़क उठे एकनाथ शिंदे। 

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी (rahul gandhi) ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती (Chhatrapati Shivaji Maharaj's birth anniversary) के मौके पर एक ऐसा ट्वीट किया जिसको लेकर शिवसेना के प्रमुख एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) भड़क उठे।

  • महाराष्ट्र में धूमधाम के साथ मनाई जाती है जयंती

देशभर में हर साल 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) की जयंती बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाई जाती है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) समेत भाजपा के कई नेताओं ने उनकी जयंती के मौके पर उनको नमन किया। तो वहीं कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी (rahul gandhi) ने भी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें नमन किया लेकिन उनके नमन पर सियासत शुरू हो गई है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में उन्हें श्रद्धांजलि दी है। राहुल गांधी के द्वारा की गई गलती को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे काफी नाराज दिखें और उन्होंने राहुल गांधी को लेकर बड़ी बात कह दी।

  • आखिर राहुल गांधी (rahul gandhi) ने ट्वीट में क्या लिखा?

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी (rahul gandhi) के द्वारा किए गए एक ट्वीट के मामले में अब वह घिरते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर एक ऐसा ट्वीट किया। जिसके बाद वह सत्ता में मौजूद सरकार के निशाने पर आ गए। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा "छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन और अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। अपने साहस और शौर्य से उन्होंने हमें निडरता और पूरे समर्पण के साथ आवाज़ उठाने की प्रेरणा दी। उनका जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।"

Also Read- Maha Kumbh 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या समेत कई प्रमुख नेताओं ने किया त्रिवेणी संगम में स्नान

  • एकनाथ शिंदे ने उनके ट्वीट पर साधा निशाना

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Deputy Chief Minister Eknath Shinde) ने कहा, "आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती है। इस अवसर पर पूरे देश और महाराष्ट्र में शिव जयंती बहुत उत्साह के साथ मनाई जा रही है... दूसरी तरफ राहुल गांधी का जो बयान सामने आया है वह बहुत अपमानजनक है... यह केवल छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान नहीं है बल्कि करोड़ों शिव भक्तों और महाराष्ट्र का अपमान है... वे(राहुल गांधी) कई बार सावरकर जी का भी अपमान कर चुके हैं... उन्हें इस गलती के लिए माफी मांगनी चाहिए।"

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।