Political News: नायब सैनी आज दूसरी बार लेंगे शपथ, इनको बनाया जाएगा मंत्री...

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के तरफ से हैट्रिक लगाई गई और फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी। वही दूसरी...

Oct 17, 2024 - 13:22
74 Views
Political News: नायब सैनी आज दूसरी बार लेंगे शपथ, इनको बनाया जाएगा मंत्री...

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के तरफ से हैट्रिक लगाई गई और फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी। वही दूसरी बार नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री की पद की आज शपथ लेंगे। जिसमें देश के प्रधानमंत्री से लेकर अन्य मंत्री मौजूद रहेंगे।

  • नायब सैनी के शपथ ग्रहण में मौजूद रहेंगे दिग्गज

हरियाणा और जम्मू कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने हरियाणा में अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं यहां फिर से कमल खिलाने में बीजेपी कामयाब हुई। बीजेपी की तरफ से नायब सैनी का दूसरी बार मुख्यमंत्री के तौर पर नाम सामने आया इसको लेकर आज पंचकूला में उनके शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर तैयारियां पहले से ही शुरू हो गई थी। वही आज जिस वक्त सैनी शपथ लेंगे उस वक्त देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश की गृहमंत्री अमित शाह से लेकर भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री समेत अन्य बड़े नेता इस शपथ ग्रहण के कार्यक्रम में मौजूद दिखाई देंगे।

Also Read- Lucknow News: कृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह विवाद के पक्षकार वीरेंद्र सिंह ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात।

  • इन विधायकों को बनाया जाएगा मंत्री

सैनी के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पंडाल में तकरीबन 50000 से ज्यादा लोग मौजूद रहेंगे इसके लिए खासा इंतजाम किया गया है। वहीं उनके शपथ ग्रहण के दौरान पार्टी से जीतकर आए विधायक भी मंत्रिमंडल पद की शपथ लेते हुए दिखाई देंगे। जिसमें रणबीर गंगवा, आरती राव, विपुल गोयल, राव नरबीर, अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा, डॉ. कृष्ण मिड्ढा और राजेश नागर का नाम शामिल है। वहीं, हरविंद्र कल्याण, कृष्ण कुमार बेदी, अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार, मूलचंद शर्मा, महिपाल ढांडा, वही अनिल विज का विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए सबसे ऊपर नाम चल रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow