वि.चुनाव की घोषणा के बाद 65 HCS और 21 IAS के तबादले, साख बचाने में जुटी सरकार

Aug 16, 2024 - 23:56
 0  82
वि.चुनाव की घोषणा के बाद 65 HCS और 21 IAS के तबादले, साख बचाने में जुटी सरकार

हरियाणा-नई दिल्ली।
केंद्रीय चुनाव आयोग ने हरियाणा में विधानसभा चुनाव की अचानक घोषणा कर दी है। प्रदेश में 1 अक्टूबर को वोट पड़ेंगे और चार अक्टूबर को नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। केंद्रीय चुनाव आयोग की तीन सदस्यीय टीम ने दो दिन के दौरे के बाद दिल्ली पहुंचकर हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा की। चुनावी बिगुल बजते ही सरकार ने अफसरशाही में बड़ा फेरबदल किया है। मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद के आदेशानुसार 21 आईएएस और 65 एचसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है।सिरसा एडीसी डॉ. विवेक भारती को कैथल का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। चरखी-दादरी के एडीसी डॉ. जयनेंद्र सिंह छिल्लर को डीएमसी पानीपत, एडीसी पलवल ब्रह्मजीत सिंह रांगी को डीएमसी रोहतक, डीमएसी पानीपत साहिल गुप्ता को हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन का अतिरिक्त प्रबंध निदेशक, एडीसी कुरुक्षेत्र वैशाली शर्मा को डीएमसी हिसार, एडीसी करनाल अखिल पिलानी को एडीसी पलवल, एडीसी रोहतक वैशाली सिंह को एडीसी महेंद्रगढ़ नियुक्त किया गया है। एडीसी महेंद्रगढ़ दीपक बाबूलाल कारवा को एडीसी कैथल, एडीसी कैथल सी जयशरद को एडीसी हिसार, एसडीएम कालका लक्षित सरीन को एडीसी सिरसा, एसडीएम पलवल नरेंद्र कुमार को एडीसी रोहतक, एसडीएम गुरुग्राम सोनू भट्ट को एडीसी कुरुक्षेत्र, एसडीएम बादशाहपुर विश्वजीत चौधरी को एडीसी चरखी-दादरी, एमडीएम गोहाना और शुगर मिल एमडी विवेक आर्य को एडीसी जींद, एसडीएम नारायणगढ़ यश जुल्का को एडीसी करनाल, अंडर ट्रेनिंग आईएएस अंकित चौकसी को एसडीएम बादशाहापुर, अंडर ट्रेनिंग आइएस अंजलि शोरटिया को एसडीएम गोहाना, अंडर ट्रेनिंग आईएएस अर्पित संगल को एसडीएम डबवाली, आईएएस ज्योति को एसडीएम पलवल, राहुल को एसडीएम असंध तथा साहवत सांगवान को एसडीएम नारायणगढ़ नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें - HC का फैसला: 69 हजार शिक्षकों की भर्ती रद्द, सूची नए सिरे से जारी करने का आदेश

केंद्रीय चुनाव आयोग ने शुक्रवार सुबह एक सर्कुलर जारी कर दोपहर बाद तीन बजे प्रेस कान्फ्रेंस बुलाई थी। राजनीतिक गलियारों में तभी चर्चा चल पड़ी थी कि जम्मू-कश्मीर के साथ हरियाणा विधानसभा के चुनाव की तारीख का भी एलान हो सकता है। वहीं, दूसरी तरफ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों के खातों में करीब 500 करोड़ रुपये की फसल की बोनस राशि डालने के बाद मीडिया से बातचीत में दावा किया था कि राज्य में अभी विधानसभा चुनाव नहीं होंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा था कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव अपने निर्धारित समय पर होंगे। हरियाणा में चुनाव की घोषणा होते ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लग गई है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने राज्य में आदर्श चुनाव संहिता लागू होने की पुष्टि की है। इसके साथ ही राज्य में भाजपा सरकार नई घोषणाएं नहीं कर सकेगी। प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार का कार्यकाल तीन नवंबर तक है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने हरियाणा में जल्दी चुनाव कराने को लेकर कहा कि पिछली बार भी दो-दो राज्यों को मिलाकर चुनाव कराए गए थे।

यह भी पढ़ें - 400 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, चला रहे थे सट्टेबाजी का एप, ED ने चार को दबोचा

इस बार भी जम्मू-कश्मीर के साथ हरियाणा को जोड़कर चुनाव कराए जा रहे हैं। राजीव कुमार ने कहा कि उन्होंने दो दिन हरियाणा में रहकर चुनाव तैयारियों का जायजा लिया। लेकिन शाम को जब केंद्रीय चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर के साथ हरियाणा के भी विधानसभा चुनाव की घोषणा की, उस समय मुख्यमंत्री हरियाणा के दौरे पर निकले हुए थे, जबकि विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा चंडीगढ़ में मौजूद थे।मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हरियाणा में एक चरण में चुनाव होंगे। पांच सितंबर को नामांकन प्रक्रिया आरंभ होगी, जो कि 12 सितंबर तक चलेगी। इसके बाद एक अक्टूबर को मतदान होगा तथा चार अक्टूबर को मतगणना कराई जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow