योगी के मंत्रियों सुरेश खन्ना व नितिन अग्रवाल ने दिल्ली और पंजाब की जनता को दिया महाकुंभ 2025 का निमंत्रण

दिल्ली में आयोजित रोडशो का नेतृत्व वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना और आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने किया। उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, मुख्यमंत्री आतिशी और दिल्ली की जनता को आमंत्रित करते हुए महाकु....

By INA News Desk
Dec 30, 2024 - 23:11
53 Views
योगी के मंत्रियों सुरेश खन्ना व नितिन अग्रवाल ने दिल्ली और पंजाब की जनता को दिया महाकुंभ 2025 का निमंत्रण
Advertisement
Advertisement

सार-

  • मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, धर्मवीर प्रजापति और राज्य मंत्री बलदेव सिंह ओलख ने पंजाब में किया भव्य रोडशो का नेतृत्व
  • कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने दिल्ली में किया रोडशो का नेतृत्व
  • भारतीय संस्कृति और परंपराओं को करीब से जानने का अवसर है महाकुम्भ 2025

By INA News Delhi/Mohali.

महाकुम्भ 2025 के महत्व और तैयारियों को जनजन तक पहुंचाने और इसे भारतीय संस्कृति का वैश्विक प्रतीक बनाने के लिए योगी सरकार ने मोहाली और दिल्ली में भव्य रोडशो का आयोजन किया। योगी के मंत्रियों ने रोडशो का नेतृत्व करते हुए पंजाब और दिल्ली के आम जनता के साथसाथ गणमान्य व्यक्तियों को महाकुम्भ में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

दिल्ली में आयोजित रोडशो का नेतृत्व वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना और आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने किया। उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, मुख्यमंत्री आतिशी और दिल्ली की जनता को आमंत्रित करते हुए महाकुम्भ को भारतीय संस्कृति की महान धरोहर बताया।वहीं मोहाली में गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मवीर प्रजापति और कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह ओलख ने भव्य रोडशो का नेतृत्व किया। उन्होंने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब की जनता को प्रयागराज महाकुम्भ2025 में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। रोडशो के दौरान प्रेसवार्ता में महाकुम्भ जुड़ी जानकारी देते हिए मंत्रियों ने इसे ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत, समावेशी भारत’ की दिव्य झांकी बताया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का स्पंदन है। प्रयागराज महाकुंभ2025 में 45 करोड़ तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के आने की संभावना है। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वच्छ, स्वस्थ, सुरक्षित और डिजिटल महाकुंभ के रूप में तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेले को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त और पर्यावरण अनुकूल बनाने के साथसाथ 400 स्कूलों के प्रधानाचार्यों और लाखों बच्चों को स्वच्छता अभियान से जोड़ा गया है।उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि 100 बेड के अस्पताल समेत कई मेडिकल सुविधाएं मेला क्षेत्र में उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही, डिजिटल अनुभव के लिए एआई चैटबॉट, क्यूआर आधारित पास, और गूगल मैप एकीकरण जैसी सुविधाएं भी शुरू की जा रही हैं। मोहाली और दिल्ली में आयोजित इन रोडशो में गणमान्य व्यक्तियों, ट्रैवल ऑपरेटर्स, मीडिया प्रतिनिधियों, और स्थानीय उद्योगपतियों ने भाग लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement