Lucknow News: कृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह विवाद के पक्षकार वीरेंद्र सिंह ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात।

उत्तर प्रदेश व विशेष रूप से कौशांबी जनपद के राजनीतिक व सामाजिक परिस्थितियों की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी....

Oct 17, 2024 - 12:25
90 Views
Lucknow News: कृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह विवाद के पक्षकार वीरेंद्र सिंह ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात।

लखनऊ। भगवान श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा व शाही ईदगाह विवाद के पक्षकार अखिल क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व कौशांबी प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष रहे वीरेंद्र सिंह ने सीएम योगी से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ कौशांबी जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर व सिराथू के पूर्व ब्लाक प्रमुख जितेंद्र सोनकर भी मौजूद थे। वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चल रहे। 

Also read- Maha Kumbh 2025: High-tech lost-and-found system to safeguard pilgrims at Maha Kumbh 2025

भगवान श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद की तात्कालिक स्थिति से अवगत कराया। इसके अलावा उन्होंने उत्तर प्रदेश व विशेष रूप से कौशांबी जनपद के राजनीतिक व सामाजिक परिस्थितियों की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी। ज्ञात हो कि कौशांबी के टेवा निवासी वीरेंद्र सिंह भगवान श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद में अपने पुत्र विजय सिंह के साथ पक्षकार हैं। इसके अलावा उनके सुपुत्र समाज सेवी विजय सिंह ने वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मामले पर भी जिला न्यायालय में एक मुकदमा कर रखा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow