Political News: नीतीश कुमार ने सियासी अटकलो पर लगाया विराम, बोले अब तीसरी बार नहीं होंगे इधर से उधर। 

राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर दिए गए बयान पर सियासी पारा काफी चढ़ता हुआ ....

By INA News Desk
Jan 6, 2025 - 14:19
57 Views
Political News: नीतीश कुमार ने सियासी अटकलो पर लगाया विराम, बोले अब तीसरी बार नहीं होंगे इधर से उधर। 

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

राजद के नेता लालू यादव के द्वारा दिए गए बयान के बाद अब नीतीश कुमार ने अपना बयान दिया है उन्होंने कहा है कि दो बार इधर से उधर हो चुके हैं तीसरी बार इधर से उधर नहीं होना है।

  • लालू यादव ने नीतीश कुमार को दिया था ऑफर

राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर दिए गए बयान पर सियासी पारा काफी चढ़ता हुआ दिखाई दिया था।  लालू यादव ने नए साल के मौके पर कहा था कि नीतीश कुमार के लिए हमारे दरवाजे हमेशा खुले हैं। और नीतीश को भी खोलकर रखना चाहिए। लालू ने कहा कि अगर नीतीश आते हैं तो साथ काहे नहीं लेंगे? नीतीश साथ में आएं, काम करें। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार साथ आते हैं फिर भाग जाते हैं, हम माफ कर देंगे। उनके इस बयान से सियासत काफी तेज हो गई थी। बिहार की जनता सच में पड़ गई थी किया फिर से नीतीश कुमार महागठबंधन में आने वाले हैं लेकिन इस पर नीतीश कुमार ने पूरी तरीके से विराम लगा दिया है।

Also read- Political News: बीजेपी ने शुरू किया मुस्लिम इलाकों में सदस्यता अभियान, मिल रहा लोगों का साथ।

  • अब इधर से उधर नहीं होगा

बिहार की राजनीति में कब किया हो जाए यह किसी को नहीं पता है। कब नीतीश कुमार महागठबंधन में आ जाएं और कब एनडीए में चले जाएं यह भी किसी को नहीं पता है। लेकिन इन सब के बीच लालू यादव के द्वारा दिए गए बयान पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना बयान दिया है। उन्होंने गोपालगंज में समीक्षा बैठक करते हुए लालू यादव के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि हम दो बार गलती से इधर से उधर चले गए थे। अब हमलोग हमेशा साथ रहेंगे और बिहार के साथ देश का विकास करेंगे। इससे पहले जदयू के प्रमुख नेता विजय चौधरी ने साफ तौर पर कहा है कि हमारी पार्टी में कोई कन्फ्यूजन नहीं है, पार्टी और सीएम दोनों का स्टैंड साफ है कि  हम NDA में है और NDA में ही रहेंगे। नीतीश कुमार के इस बयान से साफ हो गया है कि वह एनडीए में रहने वाले हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow