Saharanpur: सहारनपुर को मिला नया कप्तान, एसएसपी आशीष तिवारी लखनऊ स्थानांतरित, 2014 बैच के तेजतर्रार आईपीएस अभिनंदन बने जिले के नए पुलिस प्रमुख। 

शासन स्तर पर हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी का लखनऊ स्थानांतरण कर दिया गया है

Feb 5, 2026 - 11:08
48 Views
Saharanpur: सहारनपुर को मिला नया कप्तान, एसएसपी आशीष तिवारी लखनऊ स्थानांतरित, 2014 बैच के तेजतर्रार आईपीएस अभिनंदन बने जिले के नए पुलिस प्रमुख। 
सहारनपुर को मिला नया कप्तान, एसएसपी आशीष तिवारी लखनऊ स्थानांतरित, 2014 बैच के तेजतर्रार आईपीएस अभिनंदन बने जिले के नए पुलिस प्रमुख। 

सहारनपुर: शासन स्तर पर हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी का लखनऊ स्थानांतरण कर दिया गया है, उनके स्थान पर 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिनंदन को सहारनपुर का नया पुलिस कप्तान नियुक्त किया गया है। आईपीएस अभिनंदन वर्तमान में बस्ती जनपद में तैनात थे और वहां अपने सख्त व अनुशासित कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। अब वह बस्ती से सीधे सहारनपुर पहुंचकर जनपद की कमान संभालेंगे, कानून व्यवस्था को लेकर अभिनंदन को एक तेजतर्रार और निर्णायक अधिकारी माना जाता है, सहारनपुर जैसे संवेदनशील जिले में उनकी तैनाती को अहम माना जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

Also Read- अलंकार अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान: 6 फरवरी तक एससी-एसटी एक्ट वापस न लिया तो 7 फरवरी से दिल्ली कूच।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow