Kashipur: डंपरों की चपेट में आने से अलग-अलग हादसों में तीन की मौत, आक्रोशित लोगों ने एक डंपर में लगाई आग, प्रसाशन अलर्ट। 

कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ढकिया नंबर एक में सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें खनन सामग्री से लदे डंपर की चपेट में

Feb 9, 2026 - 15:28
49 Views
Kashipur: डंपरों की चपेट में आने से अलग-अलग हादसों में तीन की मौत, आक्रोशित लोगों ने एक डंपर में लगाई आग, प्रसाशन अलर्ट। 
डंपरों की चपेट में आने से अलग-अलग हादसों में तीन की मौत, आक्रोशित लोगों ने एक डंपर में लगाई आग, प्रसाशन अलर्ट। 

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

काशीपुर। कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ढकिया नंबर एक में सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें खनन सामग्री से लदे डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आक्रोशित भीड़ ने डंपर में आग लगा दी।

काशीपुर के कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र के ढकिया नंबर एक निवासी जयपाल सिंह (उम्र 60 वर्ष) आज अपने घर से बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। घर से कुछ ही दूरी पर पीछे से आ रहे खनन सामग्री लदे डंपर ने उन्हें चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने डंपर UP21 CT 6334 में आग लगा दी, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।

सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक जयपाल सिंह दूध का कारोबार करते थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और डंपर चालक की तलाश की जा रही है।

Also Read- Uttrakhand : सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय में किया पौधरोपण, बिथ्याणी (यमकेश्वर) स्थित महाविद्यालय का किया निरीक्षण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow