Kashipur : काशीपुर में पुलिस ने चलाया बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान
पुलिस ने साफ कहा है कि शहर में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, घरेलू कामगारों और निर्माण मजदूरों का सत्यापन जरूरी है। जो लोग सत्या
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
काशीपुर में बाहरी लोगों और किरायेदारों की जांच के लिए आईटीआई पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र में बड़ा अभियान चलाया। इस अभियान में कुल 29 लोगों की जांच की गई। पुलिस ने साफ कहा है कि शहर में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, घरेलू कामगारों और निर्माण मजदूरों का सत्यापन जरूरी है।
जो लोग सत्यापन नहीं कराते, उनके या मकान मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। पुलिस ने मकान मालिकों, दुकानदारों, ठेकेदारों और सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने यहां रहने या काम करने वाले बाहरी लोगों का जल्द से जल्द सत्यापन कराएं। इससे अपराधों पर अच्छा नियंत्रण रखा जा सकेगा।
You May Read : Lucknow : PMFME योजना के कॉमन इनक्यूबेशन सेंटरों को प्रभावी बनाने के निर्देश, उत्पादन बढ़ाने व मशीनरी स्थापना में तेजी लाने के निर्देश
What's Your Reaction?











