Sambhal: सम्भल में फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर गिरफ्तार, दो करोड़ का काला धन बताकर 24 लाख की रिश्वत मांग रहा था शातिर।

सम्भल जनपद में पुलिस ने फर्जी अधिकारियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। थाना नखासा पुलिस ने खुद को इनकम टैक्स विभाग का

Feb 9, 2026 - 15:34
278 Views
Sambhal: सम्भल में फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर गिरफ्तार, दो करोड़ का काला धन बताकर 24 लाख की रिश्वत मांग रहा था शातिर।
सम्भल में फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर गिरफ्तार, दो करोड़ का काला धन बताकर 24 लाख की रिश्वत मांग रहा था शातिर।

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल जनपद में पुलिस ने फर्जी अधिकारियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। थाना नखासा पुलिस ने खुद को इनकम टैक्स विभाग का अधिकारी बताकर अवैध वसूली करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो लोगों को दो करोड़ रुपये का काला धन होने का फर्जी नोटिस देकर 24 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था।

मामला थाना नखासा क्षेत्र के गांव अख्तियारपुर का है। पुलिस के मुताबिक आरोपी गांव के एक व्यक्ति को धमका रहा था कि उसके पास बड़ी मात्रा में काला धन है और यदि वह इनकम टैक्स की कार्रवाई से बचना चाहता है तो उसे मोटी रकम देनी होगी। आरोपी ने पीड़ित से कहा कि दो करोड़ रुपये के काले धन पर 12 प्रतिशत टैक्स के नाम पर 24 लाख रुपये तुरंत देने होंगे, नहीं तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर दी जाएगी। पीड़ित की शिकायत पर थाना नखासा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में आरोपी के पास से इनकम टैक्स ऑफिसर का फर्जी आईडी कार्ड, इनकम टैक्स विभाग के नाम से जारी कूटरचित नोटिस, फर्जी लेटर समेत कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहित उर्फ प्रिंस पुत्र पुरुषोत्तम, निवासी थाना नखासा क्षेत्र के रूप में हुई है। हैरान करने वाली बात यह सामने आई कि आरोपी एलएलबी का छात्र है और कानून की पढ़ाई के बावजूद उसने फर्जीवाड़ा और ठगी का रास्ता अपनाया। पुलिस का कहना है कि आरोपी कानून की जानकारी का इस्तेमाल लोगों को डराने और भ्रमित करने में कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 22/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी ने इससे पहले और किन लोगों को अपना शिकार बनाया है और कहीं उसके पीछे कोई गिरोह तो सक्रिय नहीं है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फर्जी अफसर बनकर आम जनता से ठगी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम लोगों से अपील की गई है कि यदि कोई व्यक्ति खुद को सरकारी अधिकारी बताकर डराने या पैसे की मांग करे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Also Read- Lucknow : 7500 गोशालाएं बनेंगी कैटल फूड सिक्योरिटी हब, हर गोशाला से जुड़ेंगे 50-100 किसान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow