Maharashtra News: शिवसेना (यूबीटी)', के पूर्व सांसद ने नितेश राणे को दी चेतावनी, जल्द सिखाएंगे सबक। 

महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) में मंत्री नितेश राणे (Minister Nitesh Rane) को उद्धव ठाकरे (गुट) के पूर्व सांसद विनायक राउत....

By INA News Desk
Feb 25, 2025 - 11:51
103 Views
Maharashtra News: शिवसेना (यूबीटी)', के पूर्व सांसद ने नितेश राणे को दी चेतावनी, जल्द सिखाएंगे सबक। 

महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) में मंत्री नितेश राणे (Minister Nitesh Rane) को उद्धव ठाकरे (गुट) के पूर्व सांसद विनायक राउत ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन्हें सबक सिखाने का काम किया जाएगा।

  • नितेश राणे (Nitesh Rane)ने महायुति को लेकर दिया था बयान

हमेशा से अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले नितेश राणे एक बार फिर से सुर्खियां बटोरने का काम किया है। उन्होंने अबकी बार महायुती के नेताओं और कार्यकर्ताओं को खुली चेतावनी दी है। दरअसल बताते चलें कि बीजेपी के विधायक और मंत्री नितेश राणे सिंधुदुर्ग जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा की गई एक बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे थे जहां पर उन्होंने मंच पर खड़े होकर कहा था कई विपक्षी दलों के कार्यकर्ता हमारी पार्टी में शामिल हो चुके हैं। बाकी की लोगों को पार्टी में आने के लिए मैं निवेदन करता हूं। यदि किसी गांव में सरपंच या कोई अन्य पदाधिकारी एमवीए गठबंधन से है तो उन्हें एक भी रुपया नहीं मिलेगा।" ऐसा उन्होंने इसलिए कहा कि महायुती को छोड़कर उनकी पार्टी का कार्यकर्ता दामन थाम लें। उनके इस बयान पर महायुति ने अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी।

  • जल्द ही सिखाया जाएगा सबक

शिवसेना यूबीटी के पूर्व सांसद विनायक राउत ने कहा कि इस वक्त बीजेपी के एक विधायक और मंत्री सत्ता के नशे में अहंकार में डूबे हुए हैं। उन्होंने पद की शपथ ली है जिसमें निष्पक्ष रहकर अपने कर्तव्यों का पालन करने की बात कही गई है। लेकिन वह अपने नियमों से भटक चुके हैं और अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। उनके द्वारा दिए गए गए बयान लोगों को ठेस पहुंचाने वाले होते। लगातार नितेश राणे बयान दे रहे हैं लेकिन उन पर किसी भी तरीके की कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही। अब ऐसे में उनको सबक सिखाने का काम हम लोग जरूर करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow