Hardoi : अरवल में उधारी विवाद पर दबंगों ने पिता-पुत्र को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई मारपीट

कुछ देर बाद सुधीर सिंह अपने साथियों जंटर, सत्यम, दीपक, अश्विनी, उत्तम और चार-पांच अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर दुकान पर पहुंचा। उन्होंने दुकान पर बैठे

By INA News Desk
Feb 9, 2026 - 23:16
31 Views
Hardoi : अरवल में उधारी विवाद पर दबंगों ने पिता-पुत्र को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई मारपीट
Hardoi : अरवल में उधारी विवाद पर दबंगों ने पिता-पुत्र को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई मारपीट

अरवल जिले के थाना क्षेत्र के श्री मऊ गांव में जय माता दी ज्वेलर्स नाम की दुकान चलाने वाले अवधेश गुप्ता के साथ उधारी के विवाद में मारपीट हुई। घटना के दौरान गांव के ही सुधीर सिंह पुत्र विजय राम सिंह ने पांच साल पहले ली गई तीन हजार रुपये की उधारी मांगने पर गुस्सा दिखाया और मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया।कुछ देर बाद सुधीर सिंह अपने साथियों जंटर, सत्यम, दीपक, अश्विनी, उत्तम और चार-पांच अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर दुकान पर पहुंचा। उन्होंने दुकान पर बैठे अवधेश और उनके पुत्र दीपक पर हमला कर मारपीट की।दिन के समय होने के कारण भीड़ इकट्ठी हो गई, जिसे देखकर आरोपी गाली-गलौज करते हुए मौके से भाग गए। पीड़ितों ने अरवल थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक अभय सिंह और कांस्टेबल डिगमोहन ने घटना की जानकारी ली।जांच में पता चला कि पहले आरोपियों ने मारपीट की, उसके बाद बाजार में मौजूद लोगों ने आरोपियों पर भी हमला किया। सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना दर्ज हो गई है। उपनिरीक्षक ने बताया कि शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

You May Read : Lucknow : बुंदेलखंड में ‘हर घर नल’ से बहती उम्मीद की धारा, गांव की महिलाओं को अब पानी के लिए नहीं तलाश करने पड़ते कुंए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow