MP News: शिवपुरी में नाव पलटने से 7 लोगों की हुई मौत, सीएम और केंद्रीय मंत्री ने जताया दुख़। 

शिवपुरी जिले के सिद्ध बाबा मंदिर पर दर्शन करने जा रहे हैं कुछ लोग दुर्घटना का शिकार हो गए और इसमें उनकी जान चली गई। मामले को ....

Mar 20, 2025 - 10:30
85 Views
MP News: शिवपुरी में नाव पलटने से 7 लोगों की हुई मौत, सीएम और केंद्रीय मंत्री ने जताया दुख़। 

मध्य प्रदेश में एक नाव पलटने से दर्दनाक खास हो गया। इस हादसे में नाव में सवार सात लोगों की मौत हो गई जबकि आठ लोगों को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बचा लिया।

  • मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे श्रद्धालु

शिवपुरी जिले के सिद्ध बाबा मंदिर पर दर्शन करने जा रहे हैं कुछ लोग दुर्घटना का शिकार हो गए और इसमें उनकी जान चली गई। मामले को लेकर बताया गया की घटना खनियाधाना थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले माता टीला डैम की है। यहां मंगलवार की देर शाम एक नाव में रजावन गांव के 15 लोग सवार होकर सिद्ध बाबा मंदिर पर दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में जैसे ही नाव बीचो-बीच पानी में पहुंची वैसे ही नाव का संतुलन बिगड़ने लगा और उसमें पानी भरने लगा। पिछले हिस्से में पानी भरते ही पीछे खड़ी महिला अचानक से नीचे गिर जाती है फिर बाकी के लोग धीरे-धीरे नीचे गिरने लगते हैं। आसपास के लोग नाव को पलटता देखते हैं तो लोगों को बचाने के लिए पहुंच जाते हैं।

  • 8 लोगों को स्थानीय लोगों ने बचाया

नाव के अचानक से पानी में डूबते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़कर पहुंचे। जहां लोगों के द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाते हुए पानी में डूब रहे आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया जबकि 7 लोग उसी में डूब गए। एनडीआरएफ की टीम ने बुधवार की देर रात तक अभियान चलाया और सात लोगों के शवों को बाहर निकाला।

Also Read- Bihar News: महिलाओं पर नारी शक्ति का दिखा अवतार, थाने के बाहर पुलिसकर्मियों की जमकर पिटाई।

  • सीएम और केंद्रीय मंत्री ने जताया दुख

श्रद्धालुओं की नाव पलट जाने के मामले की जानकारी जैसे ही प्रदेश की मुख्यमंत्री मोहन यादव को हुई वैसे ही उन्होंने लोगों की मदद करने का ऐलान कर दिया। उन्होंने प्रशासन को आदेश दिए कि लोगों की हर संभव मदद की जाए। वहीं जिन लोगों की मौत हुई है उन लोगों की परिवार के लोगों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक मदद की जाए। वही इस घटना पर केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस घटना पर दुख जताया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow