Sitapur : जिलाधिकारी ने सिधौली ब्लॉक कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, कई कमियां मिलीं

शिकायत रजिस्टर में मोबाइल नंबर न लिखे होने पर नाराजगी जताई। एक शिकायत पर दी गई रिपोर्ट गलत पाई गई, जिस पर खण्ड विकास अधिकारी धर्मेन्द्र मौर्या से स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही

By INA News Desk
Dec 30, 2025 - 21:29
21 Views
Sitapur : जिलाधिकारी ने सिधौली ब्लॉक कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, कई कमियां मिलीं
Sitapur : जिलाधिकारी ने सिधौली ब्लॉक कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, कई कमियां मिलीं

संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर के जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने सिधौली विकासखंड के खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय का अचानक दौरा किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थापना कक्ष, शिकायत रजिस्टर, मनरेगा पटल और लेखाकार कक्ष का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारियों की सेवापुस्तिका में अर्जित अवकाश, चिकित्सीय अवकाश आदि का अवलोकन किया। पुरानी पेंशन से जुड़े अभिलेख भी देखे। कमियां मिलने पर खण्ड विकास अधिकारी को सुधार के निर्देश दिए।

शिकायत रजिस्टर में मोबाइल नंबर न लिखे होने पर नाराजगी जताई। एक शिकायत पर दी गई रिपोर्ट गलत पाई गई, जिस पर खण्ड विकास अधिकारी धर्मेन्द्र मौर्या से स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही कनिष्ठ सहायक राजकमल को गलत रिपोर्ट देने के लिए प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के आदेश दिए। जिलाधिकारी ने फोन पर शिकायतकर्ता से बात कर समस्या के निस्तारण का फीडबैक भी लिया। मनरेगा फाइलों में कमी मिलने पर एपीओ अर्चना सिंह को स्पष्टीकरण के साथ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। लेखाकार कक्ष में फाइलों का रखरखाव ठीक न पाए जाने पर नाराजगी हुई। कार्य शुरू होने और पूरा होने की फोटो न होने पर जेई आलोक कुमार यादव को नोटिस जारी करने को कहा।

मास्टर रजिस्टर न मिलने पर एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश दिए। खण्ड विकास अधिकारी को नियमित अभिलेख जांचने के लिए कहा। स्वयं सहायता समूहों की जानकारी लेते हुए भुगतान रजिस्टर देखा। सरकारी मंशा के अनुसार काम न करने वाले तीन कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के आदेश दिए। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी सिधौली धर्मेन्द्र मौर्या सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : 'मुझे रेप-हत्या की धमकियाँ मिलती हैं, सिर्फ बेटी होने के कारण', इशिता सेंगर का खुला पत्र, उन्नाव रेप केस पर SC के फैसले के बाद कुलदीप सेंगर की बेटी ने दर्द बयां किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow