Sambhal : सम्भल में रमज़ान के चांद का ऐलान, गुरुवार से रखा जाएगा पहला रोज़ा
उन्होंने लोगों से अपील की कि रोज़ा, नमाज़, तरावीह और क़ुरआन की तिलावत के साथ-साथ ज़रूरतमंदों की मदद करें और समाज में अमन-ओ-अमान बनाए रखें। रमज़ान के ऐलान के बाद सम्भ
Report : उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल में रमज़ान-उल-मुबारक के चांद का ऐलान कर दिया गया है। मंगलवार की शाम रूयाते हिलाल कमेटी की अहम बैठक मदरसा अहले सुन्नत अजमल उल उलूम में आयोजित की गई। बैठक में चांद नजर आने की पुष्टि के बाद सर्वसम्मति से यह घोषणा की गई कि गुरुवार को रमज़ान का पहला रोज़ा रखा जाएगा।
बैठक में सम्भल के प्रमुख उलेमा, इमाम, हाफिज़ बड़ी संख्या में शामिल हुए। उलेमा ने चांद देखे जाने की अलग-अलग जगहों से प्राप्त सूचनाओं की तस्दीक की और इस्लामी उसूलों के मुताबिक ऐलान किया। ऐलान के साथ ही मस्जिदों में तकबीरों की गूंज सुनाई दी और लोगों ने एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद दी। उलेमा ने इस मौके पर रमज़ान की अहमियत पर रोशनी डालते हुए कहा कि यह महीना इबादत, सब्र, संयम और भाईचारे का पैग़ाम देता है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि रोज़ा, नमाज़, तरावीह और क़ुरआन की तिलावत के साथ-साथ ज़रूरतमंदों की मदद करें और समाज में अमन-ओ-अमान बनाए रखें। रमज़ान के ऐलान के बाद सम्भल के बाज़ारों में भी रौनक बढ़ गई है। सहरी और इफ्तार की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। खजूर, फल, सेवइयां और रोज़मर्रा की ज़रूरी चीज़ों की खरीदारी तेज़ हो गई है। प्रशासन और पुलिस ने भी रमज़ान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतज़ाम करने की बात कही है।
Also Click : Sitapur : नैमिषारण्य में 84 कोसीय परिक्रमा शुरू, रामादल के जयघोष के साथ लाखों श्रद्धालु नंगे पैर चलेंगे
What's Your Reaction?











