Sitapur : मिश्रिख में सरकारी डॉक्टर पर जबरन निजी अस्पताल में ऑपरेशन का आरोप, सीएमओ को शिकायत

शिकायतकर्ता विनीत अवस्थी ने बताया कि उनकी पत्नी रुबी अवस्थी को प्रसव पीड़ा होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रिख लाया गया। वहां जांच में खून की कमी पाई गई

Nov 24, 2025 - 21:39
 0  74
Sitapur : मिश्रिख में सरकारी डॉक्टर पर जबरन निजी अस्पताल में ऑपरेशन का आरोप, सीएमओ को शिकायत
Sitapur : मिश्रिख में सरकारी डॉक्टर पर जबरन निजी अस्पताल में ऑपरेशन का आरोप, सीएमओ को शिकायत

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर। मिश्रिख क्षेत्र में एक गंभीर घटना सामने आई है। एक मरीज के परिजनों ने सरकारी महिला डॉक्टर पर मरीज को बहला-फुसलाकर निजी अस्पताल ले जाने और जबरन ऑपरेशन कराने का आरोप लगाया है। इसकी लिखित शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दी गई है।

शिकायतकर्ता विनीत अवस्थी ने बताया कि उनकी पत्नी रुबी अवस्थी को प्रसव पीड़ा होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रिख लाया गया। वहां जांच में खून की कमी पाई गई, इसलिए डॉक्टरों ने जिला महिला अस्पताल सीतापुर रेफर कर दिया। लेकिन ड्यूटी पर तैनात सरकारी डॉक्टर पूजा सिंह ने मरीज को निजी वाहन से सिविल लाइन के रेजेंसी अस्पताल ले जाकर ऑपरेशन करा दिया। स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ और अधीक्षक ने स्पष्ट रूप से जिला अस्पताल जाने की सलाह दी थी। अधीक्षक ने इसकी जानकारी सीएमओ को फोन पर भी दी।

परिजनों का कहना है कि निजी अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर करीब 30 हजार रुपये वसूले गए। शिकायत में यह भी कहा गया है कि डॉक्टर पर पहले भी ऐसे आरोप लग चुके हैं।

विनीत अवस्थी ने सीएमओ से मामले की जांच, वसूली गई राशि वापस कराने और डॉक्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग की है। स्वास्थ्य विभाग अब इस मामले पर क्या कदम उठाता है, यह देखना बाकी है। स्थानीय स्तर पर सरकारी डॉक्टरों और निजी अस्पतालों के बीच सांठगांठ की चर्चा जोरों पर है।

Also Click : भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर शोषण के आरोपों के बीच ब्राह्मण वकील पर उठा विवाद, भीम आर्मी के दावों पर बड़ा प्रश्नचिन्ह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow