Deoband : विवाहित महिला से बनाए अवैध संबंध अब दूसरी जगह शादी रचा रहा युवक, विवाहित महिला ने लगाए गंभीर आरोप, रिपोर्ट दर्ज

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वे शादीशुदा है और उसके चार बच्चे हैं। गांव के ही एक युवक ने उसे बहला फुसला लिया और शादी का झांसा

Nov 24, 2025 - 21:40
49 Views
Deoband : विवाहित महिला से बनाए अवैध संबंध अब दूसरी जगह शादी रचा रहा युवक, विवाहित महिला ने लगाए गंभीर आरोप, रिपोर्ट दर्ज
Deoband : विवाहित महिला से बनाए अवैध संबंध अब दूसरी जगह शादी रचा रहा युवक, विवाहित महिला ने लगाए गंभीर आरोप, रिपोर्ट दर्ज

देवबंद। एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं महिला का कहना है कि दोनों से एक बच्चा भी है और अब युवक दूसरी जगह शादी रचाने की तैयारी कर रहा है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज जांच शुरु कर दी है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वे शादीशुदा है और उसके चार बच्चे हैं। गांव के ही एक युवक ने उसे बहला फुसला लिया और शादी का झांसा देकर पिछले करीब सात साल से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता चला आ रहा है। महिला के मुताबिक दोनों के एक बच्चा भी है, लेकिन युवक अब उससे शादी करने से इंकार कर रहा है और पति व बच्चों की जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोप है कि उससे शादी करने के बजाए युवक 25 नवंबर को फतेहपुर जट्ट गांव निवासी एक युवती से शादी कर रहा है। महिला ने पुलिस से युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर पर आरोपी युवक सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी गई है।

Also Click : भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर शोषण के आरोपों के बीच ब्राह्मण वकील पर उठा विवाद, भीम आर्मी के दावों पर बड़ा प्रश्नचिन्ह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow