गोली चलाने वाले कौन दूसरे दिन भी सुराग नहीं लगा सकी पुलिस, साखन नहर के समीप युवकों के बीच हुआ था विवाद

रविवार की रात साखन नहर के समीप एक होटल पर कार आमने सामने खड़ी करने को लेकर कुछ युवकों के बीच कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक ने गोली

By INA News Desk
Nov 24, 2025 - 21:42
35 Views
गोली चलाने वाले कौन दूसरे दिन भी सुराग नहीं लगा सकी पुलिस, साखन नहर के समीप युवकों के बीच हुआ था विवाद
गोली चलाने वाले कौन दूसरे दिन भी सुराग नहीं लगा सकी पुलिस, साखन नहर के समीप युवकों के बीच हुआ था विवाद

विवाद में चली गोली से सड़क से गुजर रहा दूधिया हुआ था घायल

तल्हेड़ी बुजुर्ग। साखन नहर के समीप युवकों के बीच हुए विवाद में चली गोली से सड़क से गुजर रहा एक दूधिया छर्रे लगने से घायल हो गया था। जांच में जुटी पुलिस दूसरे दिन भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा पाई। मामले में अभी कोई तहरीर भी नहीं मिली है।

बता दें, कि रविवार की रात साखन नहर के समीप एक होटल पर कार आमने सामने खड़ी करने को लेकर कुछ युवकों के बीच कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक ने गोली चला दी। इस दौरान वहां से गुजर रहा दूधिया उस्मान छर्रे लगने से घायल हो गया था। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। गोली चलाने वाले कौन थे जांच में जुटी पुलिस दूसरे दिन भी उनका कोई सुराग नहीं लगा पाई। पुलिस का कहना है कि किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। लेकिन पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है। जल्द ही गोली चलाने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Also Click : भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर शोषण के आरोपों के बीच ब्राह्मण वकील पर उठा विवाद, भीम आर्मी के दावों पर बड़ा प्रश्नचिन्ह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow