Sitapur : केसरीगंज बाजार में ट्रक खराब होने से लगा लंबा जाम, लोग परेशान

गन्ने का मौसम चलने के कारण हरगांव शुगर मिल जा रहे सैकड़ों ओवरलोड और ऊंचाई वाले ट्रकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। रविवार को बाजार में एक ट्रक अचानक खराब

By INA News Desk
Nov 24, 2025 - 21:37
22 Views
Sitapur : केसरीगंज बाजार में ट्रक खराब होने से लगा लंबा जाम, लोग परेशान
Sitapur : केसरीगंज बाजार में ट्रक खराब होने से लगा लंबा जाम, लोग परेशान

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर। लहरपुर क्षेत्र के केसरीगंज बाजार में गन्ने से लदे ट्रक के मुख्य मार्ग पर खराब हो जाने से लंबा जाम लग गया। इस जाम से लोग काफी परेशान हुए। पुलिस और वाहन चालकों ने कड़ी मेहनत कर जाम खुलवाया।

गन्ने का मौसम चलने के कारण हरगांव शुगर मिल जा रहे सैकड़ों ओवरलोड और ऊंचाई वाले ट्रकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। रविवार को बाजार में एक ट्रक अचानक खराब हो गया। अन्य वाहनों के निकलने के प्रयास में मार्ग संकरा होने से भारी संख्या में वाहन फंस गए। वाहन चालक लंबे समय तक जाम खोलने की कोशिश करते रहे, लेकिन सफल नहीं हुए।

सूचना पर पहुंचे पुलिस दीवान सतीश राय और विष्णु सिंह ने खराब ट्रक को हटवाया। स्थानीय लोगों और चालकों की मदद से वाहनों को एक लाइन में लगाकर जाम साफ किया। लोग करीब एक घंटे तक जाम में फंसे रहे।

केशरीगंज बाजार में सड़क के दोनों ओर दुकानें होने से मार्ग संकरा है। अतिक्रमण और खड़े वाहनों के कारण भारी ट्रकों के आने-जाने से अक्सर जाम लग जाता है। कई वर्षों से वाहन चालक और दुकानदार इस समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो सका।

क्षेत्र के मनोज गुप्ता, शिव शंकर गुप्ता, जय सिंह, महेंद्र अवस्थी, सुधाकर मिश्रा और रमा निकेत सिंह ने मांग की है कि केशरीगंज तिराहे के पास बाइपास मार्ग को ठीक कराकर भारी वाहनों को वहां से निकाला जाए। इससे जाम की समस्या का अंत हो सकता है।

Also Click : भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर शोषण के आरोपों के बीच ब्राह्मण वकील पर उठा विवाद, भीम आर्मी के दावों पर बड़ा प्रश्नचिन्ह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow