Sitapur : महमूदाबाद में सामुदायिक शौचालय बने बोझ, ग्रामीण खुले में शौच को मजबूर
ग्रामीणों का कहना है कि जून-जुलाई में जय मां दुर्गा संग केयरटेकर के नाम पर भुगतान किया गया, लेकिन शौचालय का उपयोग कोई नहीं कर पा रहा। पंचायत के अपशिष्ट
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर। विकास खंड महमूदाबाद की कंडी चांदपुर ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन की योजना कागजों पर सिमट गई है। लाखों रुपये खर्च कर बनाया गया सामुदायिक शौचालय लंबे समय से बंद पड़ा है। ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव की लापरवाही से यह शौचालय सफेद हाथी बन गया है। केयरटेकर को वेतन भुगतान तो हो रहा है, लेकिन शौचालय में न सफाई है और न ही पानी की व्यवस्था। दरवाजे पर जंग लग चुकी है। इससे महिलाओं और पुरुषों को खुले में शौच जाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि जून-जुलाई में जय मां दुर्गा संग केयरटेकर के नाम पर भुगतान किया गया, लेकिन शौचालय का उपयोग कोई नहीं कर पा रहा। पंचायत के अपशिष्ट केंद्र को भी ग्रामीण शौचालय की तरह इस्तेमाल करने लगे हैं। मजरा लंबा पुरवा में बना कूड़ा घर अब शौच के लिए प्रयोग हो रहा है। जिम्मेदारों की उदासीनता से सफाई व्यवस्था चरमरा गई है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने हर पंचायत में शौचालय बनवाकर ग्रामीणों को खुले में शौच से मुक्ति दिलाने का लक्ष्य रखा था। लेकिन स्थानीय स्तर पर मनमानी से योजना विफल हो रही है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से शीघ्र जांच और सुधार की मांग की है।
What's Your Reaction?











