यूपी बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत, हिंदी विषय से हुई परीक्षा

खुशहाल दास मॉंटेसरी इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकली मुस्कान लोधी ने कहा कि प्रश्न पत्र आसान था और हल करने में कोई मुश्किल नहीं आई। वहीं राजकुमार शुक्ला ने बताया

By INA News Desk
Feb 19, 2026 - 00:13
56 Views
यूपी बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत, हिंदी विषय से हुई परीक्षा
यूपी बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत, हिंदी विषय से हुई परीक्षा

उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं हिंदी विषय से शुरू हो गई हैं। माल क्षेत्र में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सुबह से ही इन केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा जिससे परीक्षार्थियों के अलावा कोई भी अंदर नहीं जा सका।

रामदुलारी काशी प्रसाद कॉलेज में सुबह प्रकाश की व्यवस्था कमजोर होने से परीक्षार्थियों को परेशानी हुई। बाद में इसे ठीक कर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था कर दी गई।

खुशहाल दास मॉंटेसरी इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकली मुस्कान लोधी ने कहा कि प्रश्न पत्र आसान था और हल करने में कोई मुश्किल नहीं आई। वहीं राजकुमार शुक्ला ने बताया कि पूरे साल पढ़ाई करने से कोर्स अच्छे से काम आया।

Also Click : Deoband : देवबंद में आवारा कुत्तों का आतंक, स्कूल जा रहे दो भाइयों पर हमला, छोटा बच्चा गंभीर घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow