Sambhal: कड़ी निगरानी में सम्भल में यूपी बोर्ड परीक्षाएं शुरू, नकल रोकने को फुलप्रूफ व्यवस्था। 

सम्भल जनपद में आज से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा और निगरानी के

Feb 18, 2026 - 10:31
94 Views
Sambhal: कड़ी निगरानी में सम्भल में यूपी बोर्ड परीक्षाएं शुरू, नकल रोकने को फुलप्रूफ व्यवस्था। 
कड़ी निगरानी में सम्भल में यूपी बोर्ड परीक्षाएं शुरू, नकल रोकने को फुलप्रूफ व्यवस्था। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल जनपद में आज से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच शुरू हो गईं। परीक्षाओं को नकल-विहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने फुलप्रूफ प्लान तैयार किया है, जिसे पूरी सख्ती के साथ लागू किया जा रहा है।

जनपद में कुल 77 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 51,432 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। इसके साथ ही जोनल मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है, जो लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले प्रत्येक परीक्षार्थी की सघन तलाशी ली जाएगी। किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या नकल से संबंधित वस्तु पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है, जिससे बाहरी लोगों की भीड़ न जुट सके। जिलाधिकारी ने परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें। वहीं, परीक्षार्थियों से भी अपील की गई है कि वे समय से पहले केंद्र पर पहुंचें और नियमों का पालन करें। प्रशासन का दावा है कि सख्त इंतजामों के चलते इस बार जनपद में बोर्ड परीक्षाएं पूरी तरह नकल-मुक्त और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई।

Also Read- Lucknow : हिंदू समाज को संगठित औऱ सशक्त होने की आवश्यकता - डॉ. मोहन भागवत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow