Hardoi : हरदोई में बोर्ड परीक्षा की तैयारियों पर जिलाधिकारी की बैठक

जिलाधिकारी ने जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों से विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान सेक्टर और स्टैटिक

Feb 12, 2026 - 22:36
15 Views
Hardoi : हरदोई में बोर्ड परीक्षा की तैयारियों पर जिलाधिकारी की बैठक
Hardoi : हरदोई में बोर्ड परीक्षा की तैयारियों पर जिलाधिकारी की बैठक

हरदोई के विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक का उद्देश्य जनपद के 133 परीक्षा केंद्रों पर 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 को सुचारु रूप से संपन्न कराना था।जिलाधिकारी ने जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों से विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट पुलिस टीम के साथ लगातार भ्रमण करें। बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिए गए।इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रियंका सिंह, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जिला विद्यालय निरीक्षक, केंद्र व्यवस्थापक और प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Also Click : Hardoi : थाना सुरसा पुलिस ने चोरी की गई भैंस सहित दो आरोपियों को पकड़ा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow