Hardoi : हरदोई में जिला पोषण समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई
नेफेड की सप्लाई 40 प्रतिशत से कम होने पर उन सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए। उन्होंने कहा कि अगर किसी आंगनबाड़ी केंद्र पर वेइं
स्वामी विवेकानंद सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक हुई। बैठक में पोषण ट्रैकर पर आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा कम फीडिंग के कारण प्रगति कम होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।
नेफेड की सप्लाई 40 प्रतिशत से कम होने पर उन सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए। उन्होंने कहा कि अगर किसी आंगनबाड़ी केंद्र पर वेइंग मशीन खराब है तो उसे ठीक करवाएं और अगर मशीन नहीं है तो तीन दिन के अंदर नई मशीन खरीदें। नेफेड की सप्लाई समय पर समूह द्वारा उठाना सुनिश्चित करें।
मुख्य विकास अधिकारी ने एमओआईसी द्वारा काम में लापरवाही बरतने पर कड़ी नाराजगी जताई। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार और सभी सीडीपीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Also Click : Hardoi : थाना सुरसा पुलिस ने चोरी की गई भैंस सहित दो आरोपियों को पकड़ा
What's Your Reaction?











