Hardoi : हरदोई में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई

जिलाधिकारी ने सबसे पुराने लंबित मुकदमों के कारण जानने और किस-किस कोर्ट में 10 साल, 5 साल तथा 3 साल पुराने मुकदमे लंबित हैं, उनकी सूची उपलब्ध कराने के आदेश

By INA News Desk
Feb 12, 2026 - 22:41
21 Views
Hardoi : हरदोई में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई
Hardoi : हरदोई में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई

विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने पुराने मुकदमों के निपटारे में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिक पुराने मामलों में गंभीरता से पैरवी की जाए। आख्या संकलन में कोई देरी न हो। जिलाधिकारी ने सबसे पुराने लंबित मुकदमों के कारण जानने और किस-किस कोर्ट में 10 साल, 5 साल तथा 3 साल पुराने मुकदमे लंबित हैं, उनकी सूची उपलब्ध कराने के आदेश दिए।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक अभियोजन रामशीष कुशवाहा, अन्य अधिवक्ता और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : Hardoi : थाना सुरसा पुलिस ने चोरी की गई भैंस सहित दो आरोपियों को पकड़ा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow