कल्कि सम्भल फिल्म पर धमकी का मामला: फिल्म निर्माता अमित जानी के पुत्र को जान से मारने की धमकी, साइबर सेल ने दर्ज किया केस। 

सम्भल के दंगों पर आधारित कल्कि सम्भल फिल्म बना रहे फिल्म निर्माता अमित जानी के पुत्र को जान से मारने की धमकी मिलने का

Feb 18, 2026 - 18:02
59 Views
कल्कि सम्भल फिल्म पर धमकी का मामला: फिल्म निर्माता अमित जानी के पुत्र को जान से मारने की धमकी, साइबर सेल ने दर्ज किया केस। 
अमित जानी, फिल्म निर्माता

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल के दंगों पर आधारित कल्कि सम्भल फिल्म बना रहे फिल्म निर्माता अमित जानी के पुत्र को जान से मारने की धमकी मिलने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि शेख अब्दुल्ला ओबेस नामक व्यक्ति ने सोशल मीडिया के माध्यम से न केवल गाली-गलौज की, बल्कि उनके पुत्र को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की धमकी भी दी। यह धमकी लखनऊ में मिली, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया है।

फिल्म निर्माता अमित जानी बीते कुछ दिनों से लखनऊ में मौजूद हैं। उनका आरोप है कि उनकी फेसबुक आईडी पर लगातार आपत्तिजनक संदेश और धमकियां भेजी जा रही थीं। इस पूरे मामले की शिकायत उन्होंने लिखित तहरीर के रूप में हजरतगंज साइबर सेल में दी, जिस पर साइबर सेल ने आरोपी के खिलाफ मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कल्कि सम्भल फिल्म में सम्भल के दंगों के दौरान हिंदुओं पर हुए कथित अत्याचारों और घटनाओं को उजागर किया जा रहा है। इसी खुलासे के डर से पहले भी अमित जानी को धमकियां मिलने की बात सामने आ चुकी है। इस बार धमकी का स्तर और अधिक गंभीर बताया जा रहा है। अमित जानी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी स्वयं सोशल मीडिया पर साझा की है और प्रशासन से अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Also Read- Sambhal: रमज़ान से पहले शाही जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई की मांग, एएसआई मेरठ को भेजा गया प्रार्थना पत्र।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow