Sitapur : लहरपुर में अवैध मिट्टी खनन पर राजस्व टीम की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

टीम के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। वहां जमा कई ट्रैक्टर-ट्रॉली मिट्टी ढोने के लिए तैयार थीं, जो देखते ही मौके से भाग निकलीं। राजस्व टीम ने बिना अनुमति के मिट्टी से भरी

Dec 26, 2025 - 21:31
 0  13
Sitapur : लहरपुर में अवैध मिट्टी खनन पर राजस्व टीम की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज
Sitapur : लहरपुर में अवैध मिट्टी खनन पर राजस्व टीम की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर जिले के लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हटिया हवेली में अवैध मिट्टी खनन की शिकायत मिलने पर राजस्व टीम ने छापा मारा। उप जिलाधिकारी आकांक्षा गौतम के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक अमर सिंह और लेखपाल राहुल यादव की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

टीम के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। वहां जमा कई ट्रैक्टर-ट्रॉली मिट्टी ढोने के लिए तैयार थीं, जो देखते ही मौके से भाग निकलीं। राजस्व टीम ने बिना अनुमति के मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा और उसे कोतवाली में लाकर सीज करा दिया।

कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि राजस्व टीम द्वारा सीज कराई गई ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने में रखा गया है। इस घटना से अवैध खनन करने वालों में खलबली मच गई है। विभाग ऐसी गतिविधियों पर लगातार नजर रख रहा है।

Also Click : Hardoi : जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में फ्रॉस्टी फिएस्टा कार्निवल का भव्य आयोजन, बच्चों ने बहुमुखी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow