Lucknow : गुडम्बा में 4 और काकोरी में 8 अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर

प्रवर्तन जोन-5 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि गुडम्बा के ग्राम कपासी में मनोज पाल, मोहम्मद सिद्दीकी, रमेश कुमार पाल, लाल बहादुर और अन्य द्वारा करीब 20

Dec 30, 2025 - 23:11
45 Views
Lucknow : गुडम्बा में 4 और काकोरी में 8 अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर
प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रमेश कुमार के निर्देश पर शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान जारी है। प्रवर्तन टीम ने गुडम्बा और काकोरी क्षेत्र में कार्रवाई की। लगभग 70 बीघा क्षेत्र में चल रही 12 अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया।

प्रवर्तन जोन-5 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि गुडम्बा के ग्राम कपासी में मनोज पाल, मोहम्मद सिद्दीकी, रमेश कुमार पाल, लाल बहादुर और अन्य द्वारा करीब 20 बीघा में चल रही 4 अवैध प्लॉटिंग को तोड़ा गया।

प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने कहा कि काकोरी के ग्राम जलियांमऊ, कठिंगरा, फतेहगंज और नथौरा में अभियान चला। सर्वेश कुमार, इरफान, अमित कुमार, पंकज यादव, अवनीश यादव, शिवकुमार जायसवाल और अन्य द्वारा करीब 50 बीघा में चल रही 8 अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया।

Also Click : 'मुझे रेप-हत्या की धमकियाँ मिलती हैं, सिर्फ बेटी होने के कारण', इशिता सेंगर का खुला पत्र, उन्नाव रेप केस पर SC के फैसले के बाद कुलदीप सेंगर की बेटी ने दर्द बयां किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow