UP News: डॉ. बबीता सिंह चौहान की अध्यक्षता में राज्य महिला आयोग की समीक्षा बैठक, नवरात्रि में विशेष कार्यक्रमों पर मंथन

उ.प्र. राज्य महिला आयोग में मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन उ.प्र. राज्य महिला आयोग की मा. अध्यक्ष, डॉ. बबीता सिंह

By INA News Desk
Oct 10, 2026 - 16:40
6 Views
UP News: डॉ. बबीता सिंह चौहान की अध्यक्षता में राज्य महिला आयोग की समीक्षा बैठक, नवरात्रि में विशेष कार्यक्रमों पर मंथन
  • अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान की अध्यक्षता में उ.प्र. राज्य महिला आयोग की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न
  • महिला आयोग की आगामी कार्ययोजना, आयोग के मोबाइल ऐप एवं शारदीय नवरात्रि पर विशेष कार्यक्रमों के आयोजन पर हुआ विचार-विमर्श

लखनऊ: उ.प्र. राज्य महिला आयोग में मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन उ.प्र. राज्य महिला आयोग की मा. अध्यक्ष, डॉ. बबीता सिंह चौहान की अध्यक्षता में किया गया। उक्त बैठक का शुभारम्भ आयोग की  अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, मा. उपाध्यक्ष चारू चौधरी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

मा. अध्यक्ष द्वारा मासिक समीक्षा बैठक में मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा आयोग का पुर्नगठन किये जाने पर आभार एवं धन्यवाद दिया गया। तत्पश्चात आयोग की ऐप के तैयार किये जाने पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। शरदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर आयोग द्वारा जनपदीय कार्यालयों के सहयोग से विशेष कार्यक्रम के आयोजन कराये जाने पर चर्चा की गयी। बैठक में आयोग द्वारा आगामी माह में किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

प्रशासनिक अधिकारी मुधलिका बाजपेई द्वारा बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद कर बैठक का समापन किया गया। कार्यक्रम में उ.प्र. राज्य महिला आयोग की मा. अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, मा. उपाध्यक्ष चारू चौधरी तथा मा. सदस्यगण हिमानी अग्रवाल, सुनीता श्रीवास्तव, अंजू प्रजापति, पूनम द्विवेदी, अनीता गुप्ता, अनुपमा सिंह लोधी, मीना कुमारी, गीता बिन्द, गीता विश्वकर्मा, पुष्पा पाण्डेय, डॉ. प्रियंका मौर्य, मीनाक्षी भराला, ऋतु शाही, सुनीता सैनी, एकता सिंह, जनक नंदिनी, मनीषा अहलावत, अवनी सिंह, सपना कश्यप सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारी / अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- UP Politics: अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'कुछ पहिए खुद को स्टीयरिंग समझने लगे हैं'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow