UP News: यूपी में 40 बच्चों को कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी से मिलेगी नई उम्मीद, दिव्यांगजन दिवस पर होगा भव्य आयोजन- नरेन्द्र कश्यप

प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप ने आज अपने सरकारी

By INA News Desk
Oct 10, 2026 - 16:35
6 Views
UP News: यूपी में 40 बच्चों को कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी से मिलेगी नई उम्मीद, दिव्यांगजन दिवस पर होगा भव्य आयोजन- नरेन्द्र कश्यप

लखनऊ: प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप ने आज अपने सरकारी कार्यालय पर शल्य चिकित्सा अनुदान समिति एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के कार्याें की समीक्षा की। शल्य चिकित्सा अनुदान समिति के माध्यम से बताया गया कि आवंटित बजट 2200.00 लाख़ रूपये में से 20 करोड़ 40 लाख व्यय करते हुऐ प्रदेश के बदांयु और रायबरेली को छोड़ कर सभी ज़िलों को कवर किया गया। शेष धनराशि 01 करोड़ 60 लाख रूपये से बाराबंकी, गौतमबुद्ध नगर, कासगंज, हरदोई, कानपुर देहात व बदाँयू से 01-01, बिजनौर, फिरोज़ाबाद, रायबरेली व बागपत से 02-02, खीरी से 03, श्रीवस्ती व बहराइच से 04-04, मेरठ, मुज़फ्फरनगर व गोरखपुर से 05-05 कुल 40 लाभार्थियों का चयन कर काॅक्लियर इम्लान्ट सर्जरी हेतु प्रस्ताव भेजा गया है।

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप जी ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के लिए नये मुख्यालय के लिए भूमि आवंटन हेतु विभागीय अधिकारियों से अद्यतन जानकारी प्राप्त कर इसे शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये। 
दिव्यांगता पेंशन भुगतान में होने वाले विलंब को लेकर मंत्री जी ने नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए पात्रों को जल्द दिव्यांगता पेंशन उपलब्ध कराने के सख़्त निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि भविष्य में विलंब की स्थिति को रोकने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिये। 

नरेन्द्र कश्यप ने 03 दिसम्बर को ‘अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस’ के अवसर पर भव्य आयोजन कराने और मा0 मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित करने हेतु प्रस्ताव अभी से तैयार कर कार्यवायी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को भव्य और व्यापक स्तर पर कराने के लिए समाज कल्याण विभाग से समन्वय स्थापित किया जा सकता है। बैठक में दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को कार्याें में प्रगति लाने तथा पात्रों को योजनाओं का लाभ देने के लिए सख्त निर्देश दिये। बैठक में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के संयुक्त निदेशक अतिम सिंह व रणजीत सिंह के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थें।

Also Read- UP Politics: अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'कुछ पहिए खुद को स्टीयरिंग समझने लगे हैं'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow