Hardoi: मिशन शक्ति अभियान के तहत संडीला बस अड्डे पर महिलाओं को किया जागरूक
मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत गुरुवार, 27 अगस्त 2026 को थाना संडीला की मिशन शक्ति टीम ने बस अड्डा
हरदोई। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत गुरुवार, 27 अगस्त 2026 को थाना संडीला की मिशन शक्ति टीम ने बस अड्डा संडीला पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया।
अभियान के दौरान महिलाओं को 112, 1090, 181, 1076, 1098, 108, 102, 101 और 1930 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए महिलाओं को उनके अधिकारों और उपलब्ध सुविधाओं के प्रति जागरूक किया गया। मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय भी बताए। साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने तथा आवश्यक सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया गया।
अभियान में महिला उपनिरीक्षक मीनाक्षी राणा, महिला आरक्षी प्रियंका राजपूत एवं महिला आरक्षी वैशाली शामिल रहीं। इसी क्रम में थाना अतरौली की एंटी रोमियो/मिशन शक्ति टीम ने भी थाना क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया। मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है।
What's Your Reaction?







