Delhi News: नकली नोट के साथ शॉपिंग करने पहुंची महिलाएं, फिर बाद में हुआ ये...

देश की राजधानी दिल्ली में नकली नोट का एक बार फिर से चलन देखने को मिला। जहां दो महिलाओं ने बाजार में पहुंचकर नकली नोट के सहारे शॉपिंग की लेकिन नकली नोटों के बारे में दुकानदारों को पता चल गया और उन्होंने पूरे माम...

By INA News Desk
Mar 31, 2025 - 15:50
119 Views
Delhi News: नकली नोट के साथ शॉपिंग करने पहुंची महिलाएं, फिर बाद में हुआ ये...

दिल्ली में नकली नोट के साथ शॉपिंग करने के लिए दो महिलाएं बाजार में पहुंची लेकिन महिलाओं के पास मौजूद नकली नोट पर दुकानदारों की नजर पड़ गई, फिर महिलाओं के पास से 100-100 रूपये के 30 नकली नोट बरामद किए गए।

  • नकली नोटों से महिलाएं कर रही थी शॉपिंग

देश की राजधानी दिल्ली में नकली नोट का एक बार फिर से चलन देखने को मिला। जहां दो महिलाओं ने बाजार में पहुंचकर नकली नोट के सहारे शॉपिंग की लेकिन नकली नोटों के बारे में दुकानदारों को पता चल गया और उन्होंने पूरे मामले के बारे में पुलिस को जानकारी दी।

Also Read: Lucknow News: अनधिकृत ई रिक्शा व ऑटो के खिलाफ कसेगा शिकंजा, कल से 30 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में चलेगा अभियान

पुलिस मौके पर पहुंची जहां दो महिलाओं को हिरासत में लिया। जहां पकड़ी गई दोनों महिलाओं की पहचान हुई जिसमें एक महिला हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली रानी झा के रूप में हुई तो वहीं दूसरी महिला की पहचान अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के गराचारमा गांव की रहने वाली 29 वर्षीय आकांक्षा देसाई के रूप में हुई।

  • महिलाओं ने नकली नोट के बारे में कबूला जुर्म

बताते चले कि पुलिस ने 19 मार्च को दो महिलाओं को गिरफ्तार किया था। जिनकी तलाशी लेने पर उनके पास से 100-100 रूपये के 30 नोट बरामद किए गए थे। आरोपी महिलाओं ने स्वीकार किया है कि वह नकली नोट को लेकर बाजार में शॉपिंग करने के लिए पहुंची थी। पुलिस ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है महिलाओं से लगातार पूछताछ की जा रही है कि उनके पास नकली नोट आखिरकार कहां से आए। पुलिस ये भी पता लगा रही रही है कि कहीं इनके साथ और लोग तो शामिल तो नहीं है, बताते चलें कि भारत में यह पहला मामला नहीं है, देश के अलग-अलग राज्यों में नकली नोट बरामद किए जा चुके हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow