Delhi: दिल्ली-नोएडा के स्कूलों को फिर मिली बम से उडाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों में एक बार फिर से एक खलबली मच गई है। एक बार फिर से स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताते चले कि दिल्ली के...

By INA News Desk
Feb 8, 2025 - 00:00
96 Views
Delhi: दिल्ली-नोएडा के स्कूलों को फिर मिली बम से उडाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में बने स्कूलों को बम उड़ाने की एक बार फिर से धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है। बम दस्तावेज की टीम पहुंच कर स्कूलों की जांच पड़ताल कर रही।

  • बम की सूचना पर स्कूल किए गए बंद

दिल्ली-एनसीआर में स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों में एक बार फिर से एक खलबली मच गई है। एक बार फिर से स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताते चले कि दिल्ली के कई स्कूलों को कॉल के जरिए बम होने की जानकारी मिली थी। तो वहीं पूर्वी दिल्ली के कई स्कूलों को मैसेज भेज कर जानकारी दी गई। इसके बाद सुरक्षा उपाय और आपातकालीन प्रोटोकॉल लागू किए गए हैं।

Also Read: Hardoi News: जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में कोई लापरवाही नहीं होगी क्षम्य: जिलाधिकारी

बम होने की सूचना के बाद  स्कूल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने छात्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चौकसी बढ़ा दी है। वही स्कूल प्रशासन की तरफ से बच्चों के अभिभावकों को मैसेज भेजे गए हैं जिसमें बताया गया है कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए आप लोग अपने बच्चों को स्कूल में ना भेजें। आज स्कूल पूरी तरीके से बंद रहेंगे। इस संबंध में आप धैर्य बनाए रखें।

  • बुधवार को नोएडा की स्कूलों को मिली थी धमकी

बीते बुधवार को नोएडा के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जिसमे स्टेप बाय स्टेप, द हेरिटेज, ज्ञानश्री और मयूर स्कूल शामिल थे जिनको बम की धमकी वाले ईमेल मिले थे। सूचना मिलने के बाद बम दस्ता निरोधक टीम और फोरेंसिक की मौके पर पहुंची थी जहां पर बिल्डिंग की गहनता से तलाशी ली गई लेकिन कोई भी बम नहीं मिला। यह पूरी घटना फर्जी निकली। इस मामले में पुलिस के द्वारा एक 14 साल के लड़के को हिरासत में लिया गया है जिससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह स्कूल छोड़ना चाहता था। उसे यह विचार दिल्ली में लगातार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही थी जिसको लेकर उसने इसका सहारा लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow