Hardoi News: शराब पीकर आएं तो वापस चले जाएं, पिता ने बेटे के तिलक में लिखवाया अनोखा संदेश

इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि कुछ लोग तिलक, शादी या कुछ अन्य समारोह में शराब आदि को तबज्जो नहीं देते हैं। हालांकि ऐसे समारोह की संख्या कम होती है। एक ऐसा ही मा...

By INA News Desk
Feb 19, 2025 - 21:47
302 Views
Hardoi News: शराब पीकर आएं तो वापस चले जाएं, पिता ने बेटे के तिलक में लिखवाया अनोखा संदेश
Advertisement
Advertisement

By INA News Hardoi.

आधुनिक शादियों और तिलक समारोह आदि में शराब और नशे आदि की चलन सामान्य बात हो गई है। जिस समारोह में इन सब चीजों का अरेंजमेंट नहीं किया जाता है, उन्हें परफेक्ट नहीं समझा जाता।

नतीजन अधिक धृष्टता हो जाने पर अधिकांश शादियां इसी वजह से same day टूट जाती हैं या फिर किसी समारोह का जायका बिगड़ जाता है। ऐसे माहौल में इनके परिणामों को समझकर यदि नशेबाजों को अपने यहां होने वाले समारोह से दूर रखने का सोंचना अपने आप में अनोखा फैसला होता है।

Also Read: Delhi CM: अटकलें ख़त्म, रेखा गुप्ता के नाम पर दिल्ली सीएम के लिए लगी मुहर, जानिए दिल्ली के चुनावी फैक्टर

इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि कुछ लोग तिलक, शादी या कुछ अन्य समारोह में शराब आदि को तबज्जो नहीं देते हैं। हालांकि ऐसे समारोह की संख्या कम होती है। एक ऐसा ही मामला हरदोई जिले से सामने आया है, जिसमें एक पिता ने अपने बेटे के तिलक समारोह में नशाखोरों को दूर रखने का अहम फैसला लिया है। उनके इस फैसले की लोग तारीफ कर रहे हैं।

दरअसल, हरदोई जिले से जमीनी ताल्लुक रखने वाले सत्य प्रकाश यादव(वित्तू जी) के बेटे का तिलक समारोह है। समाज में अधिकांश महकमे में व्याप्त नशाखोरी और नशेड़ियों के विरुद्ध सामाजिक जागरूकता के लिए एक अच्छी पहल की है। उन्होंने कई बैनर छपवाए हैं, जिनमें लिखवाया है कि 'तिलक समारोह में अगर आप शराब पीकर आये हो तो तुरंत वापस चले जाएं।' इस अजब फैसले के बाद लोगों में यह चर्चा का विषय जरूर बन गया है। जिसे भी इस बारे में जानकारी मिलती है वह सत्य प्रकाश के इस फैसले की तारीफ करता नजर आ रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement