Hardoi News: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक की 38वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, बाबू बालेश्वर लाल को पत्रकारों ने पुष्प अर्पित कर किया याद।
शिवप्रकाश त्रिवेदी ने पत्रकारों को संबोधित करते कहा कि बाबू बालेश्वर जी की पुण्यतिथि पर हम सब आज यहाँ एकत्र हुए है बाबू जी ...
हरदोई। माधौगंज कस्बे के बालाजी गेस्ट हाऊस में मंगलावर को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर की 38 वी पुण्यतिथि पर जिले से आए विशेष आमंत्रि सदस्य शिवप्रकाश त्रिवेदी, ग्रा पा ए के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह, देवेंद्र सिंह बबलू ,हरदोई सदर तहसील अध्यक्ष सुशांत सिंह, बिलग्राम तहसील अध्यक्ष नन्दकिशोर गुप्ता नन्दू , माया प्रकाश अग्निहोत्री ने बाबू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तहसील संगठन द्वारा कार्यक्रम में आए अथितियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
कार्यकम के विशेष आमंत्रित सदस्य शिवप्रकाश त्रिवेदी ने पत्रकारों को संबोधित करते कहा कि बाबू बालेश्वर जी की पुण्यतिथि पर हम सब आज यहाँ एकत्र हुए है बाबू जी ने हमेशा निर्भीक पत्रकारिता की ग्रामीण क्षेत्र में पत्रकारिता करने में दिक्कत आती है उन्होंने पत्रकारों को न्याय दिलाने के लिए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन संगठन बनाया जो आज वट वृक्ष की तरह फैल रहा है। श्री त्रिवेदी ने कहा पत्रकारिता निष्पक्ष करनी चाहिए, एक पक्ष को ही नही देखना चाहिए दूसरे व्यक्ति का भी पक्ष जानना चाहिए।
जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन प्रदेश ही नही राष्ट्रीय स्तर पर पहुँच गया है कर्नाटक, दिल्ली, बंगलोर, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्यप्रदेश, में भी विस्तार कर रहा है ग्रामीण पत्रकार संगठन आज देश का सबसे बड़ा संगठन है । संगठन के किसी भी पदाधिकारी व सदस्य पर कोई भी आरोप आज तक नही लगा पाया है। दैनिक आज संस्करण के ब्यरोचीफ देवेंद्र सिंह बबलू ने कहा कि सभी पत्रकार एक जुटता के साथ रहे आपकी समस्या के लिए हम लोग जिले पर हमेशा आपका साथ देने के लिए खड़े मिलेंगे।सदर तहसील अध्यक्ष सुशांत सिंह ने भी अपने सम्बोधन में पत्रकारों की एकता पर जोर दिया।
इसके बाद सभी ने सीएचसी अधीक्षक संजय कुमार के साथ मरीजों को फल वितरित किए मंच का संचालन रामनरेश आर्य ने किया। अंत मे बिलग्राम के तहसील अध्यक्ष ने जिले व क्षेत्र से आए अथितियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सब ने आकर कार्यक्रम को सफल बनाया इसके लिए आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद।
Also Read- Hardoi News: NHM संविदा कर्मचारी संघ ने उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग अपर्णा यादव को सौंपा ज्ञापन।
इस मोके पर सुधीर गंगवार, अखिलेश गुप्ता , मुकेश गुप्ता, मायाप्रकाश अग्निहोत्री,मनीष तिवारी, श्याम सुंदर शर्मा, प्रमोद गुप्ता,आशीष वर्मा,रामकिशोर शर्मा, जितेंद्र कुमार, भरत द्विवेदी,संजय मौर्या, नरेंद्र शुक्ला, राहुल गुप्ता,रामकिशोर तिवारी, ब्रजेश सिंह, बेचैलाल, मो इस्लाम, नूरुद्दीन, शमसुद्दीन, चाँद बाबू आदि पत्रकार मौजूद रहे।
What's Your Reaction?











