Hardoi News: हरदोई में रंगोली उत्सव से सजा विकसित भारत का संकल्प, जनकल्याणकारी योजनाओं की दिखी झलक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प
हरदोई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रीशचंद्र बारात घर में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ रंगोली उत्सव का आयोजन किया गया। रंगोली के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, राष्ट्रसेवा और सामाजिक विकास की आकर्षक झलक प्रस्तुत की गई।
रंगोली में महिला सशक्तीकरण, बाल कल्याण, युवा उत्थान, आवास, डिजिटल सेवाओं और कौशल विकास से जुड़ी योजनाओं को रचनात्मक तरीके से दर्शाया गया। साथ ही, वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को भी कलात्मक रूप दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने रंगोली का अवलोकन किया। जिलाध्यक्ष ने विभिन्न योजनाओं को रंगों के माध्यम से प्रदर्शित करने वाले बच्चों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की रचनात्मकता और सकारात्मक सोच विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर अभियान संयोजक आकाश सिंह, रंगोली उत्सव के सह-संयोजक एवं जिला मीडिया प्रभारी अतुल सिंह चाऊंपुर, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष प्रितेश दीक्षित और संदीप सिंह, सौरभ सिंह गौर, सह-जिला कोषाध्यक्ष गंगेश पाठक तथा युवा मोर्चा कार्यकर्ता ऋषभ कात्यायन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रंगोली उत्सव ने जनकल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्रसेवा के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हुए ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान की।
What's Your Reaction?