Hardoi News: हरदोई में पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा, DM राहुल पाण्डेय ने रुइया गढ़ी और शिव मंदिर के कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

स्वामी विवेकानंद सभागार मे जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की

By INA News Desk
Oct 9, 2026 - 19:07
1 Views
Hardoi News: हरदोई में पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा, DM राहुल पाण्डेय ने रुइया गढ़ी और शिव मंदिर के कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

Hardoi: स्वामी विवेकानंद सभागार मे जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों की एक-एक करके समीक्षा की गई। इस दौरान शिव संकट हरण मंदिर, बेरिया बाबा आश्रम मेंहदीघाट, रुइया गढ़ी, जंगली बाबा शिव मंदिर, शीतला माता मंदिर संडीला एवं श्रवण देवी मंदिर सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर कराए जा रहे विकास कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की जानकारी प्राप्त की गई।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से प्रत्येक कार्य के टेंडर की प्रक्रिया, कार्य प्रारंभ होने की तिथि तथा अब तक हुई भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि पर्यटन विकास कार्यों की वित्तीय प्रगति बढ़ाई जाए तथा सभी कार्य निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराए जाएं।

रुइया गढ़ी में पर्यटन विकास कार्य की धीमी भौतिक प्रगति पर जिलाधिकारी ने विशेष ध्यान देते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने, नियमित निगरानी सुनिश्चित करने, वित्तीय प्रगति बढ़ाने तथा निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। शिव संकट हरण मंदिर में भी विकास कार्य की धीमी प्रगति पर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला पर्यटन अधिकारी दीपांकर चौधरी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

Also Read- यूपी की जेलों में बड़ा बदलाव: ₹17 हजार करोड़ से सुधरा ढांचा, बजट में 215 फीसदी की ऐतिहासिक बढ़ोतरी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow