Hardoi News: ग्रामीण चौपाल में CDO ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
शासन के निर्देशों के क्रम में विकासखंड टड़ियावां की ग्राम पंचायत दानियालगंज में ग्रामीण चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें
हरदोई। शासन के निर्देशों के क्रम में विकासखंड टड़ियावां की ग्राम पंचायत दानियालगंज में ग्रामीण चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य विकास अधिकारी ने प्रतिभाग कर ग्रामीणों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

चौपाल में स्वास्थ्य, विद्युत, पशुपालन, कृषि तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से स्टॉल लगाए गए। इनके माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाए।
What's Your Reaction?