Hardoi News: युवक का खोया हुआ पर्स लौटाया, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी की सराहना कर युवक ने आभार जताया

पर्स में रखे कागजों(आधार कार्ड, एटीएम, ड्राइविंग लाइसेंस, कुछ अन्य) से पता चला कि वह पर्स किसी राजकुमार गौतम का है। पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी हरिवंश सिंह ने लाउडस्पीकर से एनाउंस भी ...

By INA News Desk
Feb 19, 2025 - 22:06
95 Views
Hardoi News: युवक का खोया हुआ पर्स लौटाया,  पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी की सराहना कर युवक ने आभार जताया
Advertisement
Advertisement

By INA News Hardoi.

हरदोई में एक युवक का पर्स गिर गया था। उसे एक योग कक्षा में जमा करने के बाद आधार कार्ड से जानकारी कर उस युवक को पर्स वापस कर दिया गया। पर्स पाकर युवक ने सराहना कर आभार जताया। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को शहर के शहीद उद्यान में वहां वॉक कर रहे लोगों को एक पर्स पड़ी मिली। जिसे उन्होंने वहां की योग कक्षा में जमा कर दिया।

Also Read: Hardoi News: शराब पीकर आएं तो वापस चले जाएं, पिता ने बेटे के तिलक में लिखवाया अनोखा संदेश

पर्स में रखे कागजों(आधार कार्ड, एटीएम, ड्राइविंग लाइसेंस, कुछ अन्य) से पता चला कि वह पर्स किसी राजकुमार गौतम का है। पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी हरिवंश सिंह ने लाउडस्पीकर से एनाउंस भी किया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद उन्होंने आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर पता कर कॉल की और राजकुमार को इसकी जानकारी दी। इसके उपरांत राजकुमार गौतम ने हरिवंश सिंह से मिलकर अपना पर्स प्राप्त किया और उनकी सराहना कर आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement