Hardoi: जिलाधिकारी ने 84 कोसी परिक्रमा की समीक्षा बैठक में तैयारियों को लेकर दिए निर्देश, मार्ग सुदृढ़ीकरण एवं स्वच्छता पर रहा ध्यान। 

स्थानीय स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में 84 कोसी परिक्रमा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध

Feb 17, 2026 - 13:35
58 Views
Hardoi: जिलाधिकारी ने 84 कोसी परिक्रमा की समीक्षा बैठक में तैयारियों को लेकर दिए निर्देश, मार्ग सुदृढ़ीकरण एवं स्वच्छता पर रहा ध्यान। 
जिलाधिकारी ने 84 कोसी परिक्रमा की समीक्षा बैठक में तैयारियों को लेकर दिए निर्देश, मार्ग सुदृढ़ीकरण एवं स्वच्छता पर रहा ध्यान। 

​हरदोई: स्थानीय स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में 84 कोसी परिक्रमा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी ने विस्तृत निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी संडीला को निर्देशित किया कि परिक्रमा मार्ग को समतल करने के साथ-साथ मार्ग में पड़ने वाले सभी घाटों पर युद्धस्तर पर साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। 

इसी क्रम में, उप जिलाधिकारी सदर को परिक्रमा मार्ग की समस्त व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिलाधिकारी ने मेला स्थल पर व्यापक साफ-सफाई, रोड सेफ्टी और श्रद्धालुओं की जागरूकता के लिए सरकारी योजनाओं के स्टॉल लगाने के भी निर्देश दिए। साथ ही, विद्युत व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए लटकते हुए बिजली के तारों को ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा मेला स्थल पर तैनात किए जाने वाले अधिकारियों की सूची तत्काल उपलब्ध कराने को कहा गया है ताकि समन्वय स्थापित किया जा सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, उप जिलाधिकारीगण सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi: हरदोई में 65 साल बाद लौटी बेटी, 80 वर्ष की उम्र में चौखट देखते ही छलके आंसू।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow