Hardoi: जिलाधिकारी ने की करकरेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा, कम रैंकिंग वाले विभागों को दिए सुधार के निर्देश। 

स्थानीय स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में करकरेत्तर एवं राजस्व कार्यों की गहन समीक्षा बैठक संपन्न

Feb 17, 2026 - 13:27
51 Views
Hardoi: जिलाधिकारी ने की करकरेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा, कम रैंकिंग वाले विभागों को दिए सुधार के निर्देश। 
जिलाधिकारी ने की करकरेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा, कम रैंकिंग वाले विभागों को दिए सुधार के निर्देश। 

​हरदोई: स्थानीय स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में करकरेत्तर एवं राजस्व कार्यों की गहन समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जनपद में राजस्व वसूली की स्थिति और सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न विभागों की रैंकिंग पर मुख्य रूप से चर्चा की गई।

​बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को राजस्व वसूली पर विशेष ध्यान देने और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। सीएम डैशबोर्ड पर कम रैंकिंग वाले विभागों, जिनमें आबकारी, बाट माप, मंडी, खनन, और स्टाम्प विभाग शामिल हैं, को अपनी प्रगति तत्काल बढ़ाने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।राजस्व से संबंधित 3 से 5 साल पुराने लंबित मुकदमों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं। 

बैठक में संज्ञान में आया कि सबसे अधिक मुकदमे तहसीलदार संडीला के स्तर पर लंबित हैं। इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को कार्य योजना बनाकर लंबित मुकदमों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने का निर्देश दिया है। ​बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रियंका सिंह, एडीएम न्यायिक प्रफुल्ल कुमार व राजस्व विभाग के उच्चाधिकारी व अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi : हरदोई में लापता डी फार्मा छात्र का शव गंगा नदी से बरामद, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow