Hardoi: सोशल जस्टिस निदेशक काजल सिंह का दो दिवसीय जिला भ्रमण, कई केंद्रों का निरीक्षण। 

भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अ​धिकारिता मंत्रालय और सोशल जस्टिस निदेशक आईआरएस अ​धिकारी काजल सिंह

Feb 17, 2026 - 13:23
57 Views
Hardoi: सोशल जस्टिस निदेशक काजल सिंह का दो दिवसीय जिला भ्रमण, कई केंद्रों का निरीक्षण। 

हरदोई। भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अ​धिकारिता मंत्रालय और सोशल जस्टिस निदेशक आईआरएस अ​धिकारी काजल सिंह सोमवार को दो दिवसीय भ्रमण पर जिले में आईं। अ​धिकारियों की बैठक कर समीक्षा की। इसके बाद कंपोजिट विद्यालय तिलोइया में बच्चों का शै​क्षिक स्तर परखा और बेगमगंज में टीएचआर प्लांट पर पोषाहार उत्पादन की जानकारी ली। 

निदेशक सोशल जस्टिस ने आकांक्षात्मक ब्लॉक संडीला में कराए गए कार्यों और नीति आयोग के पैरामीटर पर दिसंबर 2025 तक की ​स्थिति की तुलानात्मक जानकारी ली। अ​​धिकारियों की बैठक में साल 2023 से दिसंबर 2025 की प्रगति की तुलनात्मक समीक्षा की। उन्होंने सीएचसी, एनआरसी, आंगनबाड़ी केंद्र, हेल्थ बिजनेस सेंटर, सिलाई-कटाई प्र​शिक्षण केंद्र, कृ​षि प्रौद्योगिक प्रदर्शनी और प्रसार केंद्र का निरीक्षण किया।


उन्होंने परिषदीय विद्यालयों में शै​क्षिक स्तर को और बेहतर बनाए जाने के निर्देश दिए। टीएचआर प्लांट की अध्यक्ष बबली अर्कवंशी से पोषाहार उत्पादन, रखरखाव, गुणवत्ता नियंत्रण की जानकारी ली और साफ-सफाई के निर्देश दिए। एचसीएल की तरफ से संचालित समुदाय क्राफ्ट केंद्र, नहर कोठी रोड को देखा। महिलाओं की तरफ से बनाए जा रहे हैंडमेड उत्पादों और बैग बनाए जाने की प्रक्रिया को देखा। सीडीओ सान्या छाबड़ा, श्रम रोजगार उपायुक्त आरपी सिंह, डीडीओ कमलेश कुमार, डीएसटीओ डॉ. रामप्रकाश, डीपीआरओ विनय कुमार सिंह, बीएसए डॉ. अजित सिंह आदि ब्लॉक स्तरीय अ​धिकारी मौजूद रहे।

Also Read- Hardoi: हरदोई में 'चलो शहीद के द्वार' मुहिम की शुरुआत, शहीद परिवारों की समस्याओं का होगा संकलन।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow