Hardoi: लघु विधिक सहायता शिविर सम्पन्न, 22 फरवरी को मेगा विधिक जागरूकता शिविर की तैयारी तेज। 

आमजन को विधिक सेवाओं एवं सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से तहसील सदर, हरदोई के सभागार

Feb 17, 2026 - 13:41
46 Views
Hardoi: लघु विधिक सहायता शिविर सम्पन्न, 22 फरवरी को मेगा विधिक जागरूकता शिविर की तैयारी तेज। 
लघु विधिक सहायता शिविर सम्पन्न, 22 फरवरी को मेगा विधिक जागरूकता शिविर की तैयारी तेज। 

हरदोई: आमजन को विधिक सेवाओं एवं सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से तहसील सदर, हरदोई के सभागार में लघु विधिक सहायता एवं सेवा प्री-कैंप का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के निर्देशानुसार आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई की अध्यक्ष एवं माननीय जनपद न्यायाधीश रीता कौशिक के मार्गदर्शन में तथा अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई काव्या सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर तहसील विधिक सेवा समिति सदर के सचिव एवं तहसीलदार श्री सचिंद्र कुमार शुक्ला भी उपस्थित रहे।

22 फरवरी को होगा मेगा जागरूकता शिविर

मुख्य अतिथि न्यायाधीश काव्या सिंह ने अपने संबोधन में आगामी 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले मेगा/वृहद विधिक जागरूकता सेवा शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि शिविर में निःशुल्क विधिक सहायता, सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर चिन्हित कर लाभ दिलाने की व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने नालसा, सालसा तथा उत्तर प्रदेश शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और आमजन को इन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

तहसीलदार सचिंद्र कुमार शुक्ला ने उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं —

  • वृद्धा पेंशन

  • विधवा पेंशन

  • सामूहिक विवाह योजना

  • कन्या सुमंगला योजना

  • दिव्यांग पेंशन

  • राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना

— के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन पीएलवी दिनेश कुमार ने किया। इस अवसर पर पीएलवी श्यामू सिंह, कीर्ति कश्यप सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे और कई लोगों को मौके पर ही योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow