Lucknow News: मायावती (Mayawati) का गला घोंटने का समय आ गया है- पूर्व सांसद उदित राज

कांग्रेस नेता उदित राज (Udit Raj) के बयान पर भाजपा नेता अमित मालवीय ने राहुल गांधी से सवाल किया है। वे एक्स पर लिखते हैं, कांग्रेस नेता उदित राज (Udit Raj) कह रहे हैं कि उनके ‘कृष्ण’ ने उन्हें आदेश दि...

Feb 19, 2025 - 00:08
 0  45
Lucknow News: मायावती (Mayawati) का गला घोंटने का समय आ गया है- पूर्व सांसद उदित राज

By INA News Lucknow.

कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद उदित राज (Udit Raj) ने बसपा प्रमुख मायावती (Mayawati) पर विवादित बयान दिया है। लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए उदित राज (Udit Raj) ने बसपा प्रमुख पर जमकर निशाना साधा और कहा कि 'मायावती (Mayawati) का गला घोंटने का समय आ गया है'। मायावती (Mayawati) के भतीजे और बसपा के नेशनल कॉर्डिनेटर आकाश आनन्द अपनी बुआ मायावती (Mayawati) के खिलाफ़ कांग्रेस नेता उदित राज (Udit Raj) की विवादित टिप्पणी से नाराज़ हैं।

वहीं, कांग्रेस नेता उदित राज (Udit Raj) के बयान पर भाजपा नेता अमित मालवीय ने राहुल गांधी से सवाल किया है। वे एक्स पर लिखते हैं, कांग्रेस नेता उदित राज (Udit Raj) कह रहे हैं कि उनके ‘कृष्ण’ ने उन्हें आदेश दिया है कि BSP सुप्रीमो मायावती (Mayawati) जी को मार दिया जाए। क्या Rahul Gandhi ही वह व्यक्ति हैं, जिन्हें कृष्ण की उपाधि दी गई है? क्या Congress के भीतर इतनी झुंझलाहट बढ़ गई है कि अब भाषा और राजनीति, दोनों में हिंसा का भाव हावी हो चुका है? पूर्व सांसद उदित राज (Udit Raj) ने बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती (Mayawati) पर निशाना साधते हुए दावा किया कि उनके दुर्व्यवहार, भ्रष्टाचार और लालच के बावजूद उनकी राजनीतिक ताकत लंबे समय तक बरकरार रही।

Also Read: अजब-गजब: दिव्यांग कोटे से अधिकारी बनी महिला को डांस करते देख होश उड़े, एमपीपीएसी भर्ती पर उठे सवाल, देखें वीडियो

उन्होंने यह भी कहा कि मायावती (Mayawati) ने सामाजिक आंदोलन का गला घोंट दिया है और अब मायावती (Mayawati) का गला घोंटने का समय आ गया है। सोमवार को लखनऊ में पत्रकारों से उदित राज (Udit Raj) ने कहा, महाभारत के युद्ध के दौरान जब अर्जुन ने भगवान कृष्ण से पूछा कि वह अपने ही रिश्तेदारों को कैसे मारेंगे, तो भगवान कृष्ण ने कहा कि कोई रिश्तेदार नहीं होते और उन्हें (अर्जुन को) न्याय के लिए लड़ना है। आज मेरे कृष्ण ने मुझसे कहा है कि पहले अपने दुश्मन को मारो। सामाजिक न्याय की दुश्मन मायावती (Mayawati) ने सामाजिक आंदोलन का गला घोंट दिया और अब उनका गला घोंटने का समय आ गया है। 

उन्होंने मायावती (Mayawati) पर हमला करते हुए कहा कि मायावती (Mayawati) की क्रूरता और अक्षमता के बावजूद कार्यकर्ता और मतदाता लड़ते रहे। कार्यकर्ताओं के घर बिक गए, उनके बच्चों को शिक्षा नहीं मिल सकी और उनके साथ क्रूर व्यवहार किया गया, फिर भी वे बहुजन राज लाने के लिए संघर्ष करते रहे। फुले, शाहू, अंबेडकर को मानने वाले लाखों कार्यकर्ता निराशा के दौर से गुजर रहे हैं। कुछ ने अपने स्तर पर छोटे संगठन स्थापित किए हैं लेकिन उनकी सोच खत्म नहीं हुई है। उदित राज (Udit Raj) ने अपने बयान में गीता में भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश का हवाला दिया। इस बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी, वहीं मायावती (Mayawati) ने इसे गंभीरता से न लेने की अपील की है।उदित राज (Udit Raj) ने अपने बयान में गीता के उपदेश का जिक्र करते हुए कहा कि 'कृष्ण ने न्याय के लिए सगे-संबंधियों को मारने का संदेश दिया था'।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow