अजब-गजब: दिव्यांग कोटे से अधिकारी बनी महिला को डांस करते देख होश उड़े, एमपीपीएसी भर्ती पर उठे सवाल, देखें वीडियो
दरअसल, एमपीपीएसी भर्ती 2022 में प्रियंका (Priyanka) कदम का चयन दिव्यांग कोटे से हुआ था और वे फिलहाल जिला आबकारी अधिकारी हैं। लेकिन हाल ही में उनके डांस के कई वीडियो सोश....
By INA News Madhya Pradesh.
मध्य प्रदेश से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसको लेकर कई दावे किए जा रहे हैं। कुछ लोगों ने तो यह भी आरोप लगा दिया है कि मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग की भर्ती परीक्षा में धांधली हो रही है। ये पूरा मामला एक महिला के वीडियो से जुड़ा है। जिसमें एक महिला अधिकारी DJ डांस फ्लोर पर जमकर ठुमके लगाती नजर आई थी। जिसके बाद इस महिला अधिकारी के डांस पर बवाल मच गया। अब चूंकि डांस तो हर कोई करता है, लेकिन इनके डांस पर भला बवाल क्यों करना। तो बात सिर्फ इनके डांस की नहीं थी, बात ये थी कि DJ डांस फ्लोर पर जो महिला अधिकारी ठुमके लगाकर धमाल मचा रही थी। वह दिव्यांग कोटे से सरकारी पद पर अधीनस्थ है।
सोशल मीडिया पर मैडम का डांस जैसे ही वायरल हुआ, लोगों ने उनकी भर्ती पर सवाल खड़े करना शुरू कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन ने आरोप लगाया कि प्रियंका (Priyanka) कदम का चयन धांधली से हुआ है। छात्र संगठन ने इस पूरे मामले में जांच की मांग भी की है। संगठन के अधिकारियों का दावा है कि अगर वह दिव्यांग हैं तो फिर डांस कैसे कर ले रही हैं। हर कोई मैडम जी को उनके डांस के लिए उन्हें घेरने लगा। सवाल करने लगा। जिसके बाद मैडम जी ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि यह लोगों की गलत मानसिकता है।
क्या अब मध्यप्रदेश सरकार को भी सुनाई-दिखना बंद हो गया है.❓️@DrMohanYadav51 जी सामने आकर यह क्यों नहीं बोलते हैं कि हमारी सरकार #MPPSC द्वारा दिव्यांग कोटे से चयनित अभ्यर्थियों का AIIMS भोपाल में मेडिकल टेस्ट करवायेंगे।@narendramodi @drmohanoffice51 @jitupatwari… pic.twitter.com/j6sZP0CQTS — NEYU || National Educated Youth Union (@NEYU4INDIA) February 17, 2025
दिव्यांग केवल व्हीलचेयर पर होने वाले व्यक्ति को ही नहीं माना जाता। पहले मैं वॉकर से चलती थी फिर स्टिक से चलने लगी और जब मेरा आत्मविश्वास बढ़ा तो मैंने स्टिक छोड़ बिना सहारे के चलना शुरू कर दिया। डांस करना मेरा शौक है, इसीलिए मैं पेन किलर खाकर डांस करती हूं, डांस के बाद मुझे कुछ परेशानी भी होती है, लेकिन कुछ खास आयोजनों पर मैं खुद को रोक नहीं पाती। नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन का आरोप है कि MPPSC की साल 2022 की भर्ती में प्रियंका (Priyanka) कदम का चयन धांधली से हुआ है।
दरअसल, एमपीपीएसी भर्ती 2022 में प्रियंका (Priyanka) कदम का चयन दिव्यांग कोटे से हुआ था और वे फिलहाल जिला आबकारी अधिकारी हैं। लेकिन हाल ही में उनके डांस के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। प्रियंका (Priyanka) कदम के सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में वे न केवल डांस कर रही हैं, बल्कि पूरी तरह से सक्रिय नजर आ रही हैं। एक वीडियो में वे ढोल की थाप पर डांस करती दिखती हैं, तो दूसरे वीडियो में डीजे फ्लोर पर थिरकते हुए नजर आती हैं। इतना ही नहीं, कुछ वीडियो में वे दौड़ती-भागती भी नजर आती हैं। सवाल यह उठता है कि यदि वे अस्थिबाधित दिव्यांग हैं, तो इतनी आसानी से ये सब कैसे कर सकती हैं? प्रियंका (Priyanka) कदम ने कहा, "मैं सामान्य परिवार से आई हूं। मेरे पिता मजदूर थे और मेरी मां सिलाई करती थीं। मैंने इस मुकाम तक कड़ी मेहनत से सफर तय किया है।
मेरी डिसएबिलिटी परमानेंट नहीं है। पहले मैं वॉकर से चलती थी, फिर स्टिक का सहारा लिया, और अब कभी-कभार सहारे से चलती हूं। डॉक्टरों ने मुझे स्टिक के सहारे चलने की सलाह दी है, लेकिन मैं आत्मविश्वास से चलना चाहती हूं।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे बचपन से डांस करने का बहुत शौक था। जब भी मुझे किसी खास अवसर पर जाना होता है, तो मैं पेनकिलर लेती हूं और 5-10 मिनट डांस कर लेती हूं। फिर जब दर्द होता है, तो दोबारा पेनकिलर लेती हूं। लोगों को लगता है कि अगर लड़की दिव्यांग है, तो वह डांस नहीं कर सकती। लेकिन ऐसा नहीं है।" इस विवाद के बाद प्रियंका (Priyanka) कदम ने अपनी एक्स-रे रिपोर्ट सार्वजनिक की है। उन्होंने बताया कि उनके दोनों पैरों की हड्डी खराब हो चुकी है और उनकी सर्जरी कर उनमें रॉड डाली गई है। उन्होंने यह भी कहा कि दिव्यांग होने का अर्थ केवल व्हीलचेयर पर बैठना नहीं होता।
उनका कहना है कि वे पेनकिलर खाकर डांस करती हैं, क्योंकि उन्हें इसका शौक है। उन्होंने कहा कि समाज में दिव्यांगता को लेकर एक रूढ़िवादी मानसिकता है, जहां दिव्यांग व्यक्ति को लाठी या व्हीलचेयर पर देखने की ही अपेक्षा की जाती है। प्रियंका (Priyanka) मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की चयन प्रक्रिया में ऑर्थोपेडिक दिव्यांग कोटे से आबकारी अधिकारी के पद पर चयनित हुईं थीं। लेकिन जब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में उन्हें ढोल की थाप और डीजे बीट पर डांस करते हुए देखा गया तो उनकी भर्ती पर सवा उठाया जाने लगा। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन ने इस महिला अधिकारी की भर्ती को लेकर मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव से की और आरोप लगाया कि प्रियंका (Priyanka) कदम दिव्यांग नहीं है। उन्होंने दिव्यांग कोटे का फायदा गलत तरीके से उठाया है। साथ ही यूनियन ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्ती में धांधली के भी आरोप लगाया।
What's Your Reaction?