Viral News: पैसा कमाने के लिए शख्स ने लगाया गजब का दिमाग, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश। 

एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल (viral video) हो रहा है। जिसमें एक शख्स नदी के अंदर बैठा हुआ है और वह डुबकी लगाने के लिए लोगों से रुपए मांग...

Feb 5, 2025 - 11:26
74 Views
Viral News: पैसा कमाने के लिए शख्स ने लगाया गजब का दिमाग, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश। 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल (viral video) हो रहा है। जिसमें एक शख्स नदी के अंदर बैठा हुआ है और वह डुबकी लगाने के लिए लोगों से रुपए मांग रहा है। वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग शख्स के दिमाग की तारीफ कर रहे।

  • कोई इस शख्स से सीखे पैसा कमाने का तरीका

पैसा कमाने के लिए लोग पढ़ाई करते हैं और उसके बावजूद भी लोगों की नौकरी नहीं लगती है तो लोग मेहनत मजदूरी करते हैं तो कुछ लोग अपना खुद का कारोबार शुरू करते हैं। लेकिन एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी सोचेंगे कि शख्स ने कमाल का दिमाग लगाया है। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया है कि नदी में लगे ग्रिल पर एक शख्स बैठा हुआ है और वो लोगों के बदले नदी में डुबकी लगाने का बिजनेस कर रहा है। वीडियो में वह कहते हुए नजर आता है, 'आपके नाम की डुबकी हम लगाएंगे। इस सर्दी भरे मौसम में अगर आप डुबकी नहीं लगाना चाहते हैं तो अपना नाम बताइए, 10 रुपए की रसीद कटवाइए। आपके नाम की डुबकी हम लगाएंगे। आपके नाम के पुण्य आपको मिलेंगे और आप जो 10 रुपए देंगे, वो हमें मिलेंगे। यह वीडियो लोगों को बता रहा है कि पैसा कमाने के लिए कुछ भी किया जा सकता है।

Also Read- Viral News: भाई के लिए मां से लड़ गई बहन, गजब का दिखा भाई-बहन का प्यार।

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को zindagi.gulzar.h के नाम से इंस्टाग्राम की आईडी पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है 'पैसा तो हर जगह है बस कामना आना चाहिए।' इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं तो वहीं 9 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो पर लाइक किए हैं। तो वही कई यूजर्स वीडियो पर कमेंट करते हुए दिखाई दिए हैं। एक यूजर ने वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा अगला अंबानी ये आदमी ही बनने वाला है। दूसरे यूजर ने लिखा भारत शब्द ही रोजगार के लिए नए तरीके पैदा कर देता है। तीसरे यूजर ने लिखा असली बिजनेस। एक अन्य यूजर ने लिखा हे पार्थ, हमारे लिए एक डुबकी लगा दो। वहीं का यूजर्स इमोजी लगाकर वीडियो पर लाइक करते हुए दिखाई दिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow