Hardoi News: हत्या के मामले में 2 नामजद मिले निर्दोष, पुलिस ने दोषी अभियुक्त को पकड़ा
सर्विलांस टीम व एकत्रित किये साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने गांव के ही आशुतोष उर्फ कांत पुत्र हेतम सिंह को इस घटना में दोषी पाया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
Hardoi News INA.
थाना बेनीगंज पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या की घटना का खुलासा कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बीते 17 अक्टूबर अभिषेक यादव पुत्र रामविलास निवासी गांव भगवन्तपुर मजरा ममरेजपुर थाना बेनीगंज हरदोई ने तहरीर देकर बताया था कि उसके पिता रामविलास खेत पर गए थे उसी बीच गांव के ही रजनीश व राजू पुत्रगण हेतम सिंह ने खेत की मेड के विवाद को लेकर रामविलास की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए विवेचना शुरू की, जिसमें उपरोक्त रजनीश व राजू के इस घटना में शामिल होने के कोई साक्ष्य नहीं मिले।
Also Read: Hardoi Special: 12वीं के छात्र ने एसपी नीरज कुमार जादौन की जीवनी को 'काव्य-पंक्तियों' में उकेरा
सर्विलांस टीम व एकत्रित किये साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने गांव के ही आशुतोष उर्फ कांत पुत्र हेतम सिंह को इस घटना में दोषी पाया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूंछतांछ में उसने बताया कि आशुतोष बाइक से रामविल्सबके खेत के पास से होते हुए चारा लेने जा रहा था तो चकरोड पर ही रामविलास द्वारा रखे गए चारे पर आशुतोष की बाइक चढ़ गई। इस बात को लेकर उक्त दोनों में कहासुनी हो गयी। इस बात से क्षुब्ध होकर आशुतोष ने रामविलास की ईंट व हंसिया से मारकर हत्या कर दी। इस घटना में प्रयुक्त ईंट, पेंचकस व हंसिया पुलिस ने बरामद कर लिया है।
What's Your Reaction?











