Hardoi: भैंस चोरी के मामले में आधार कार्ड मांगने जैसी घटना से पुलिस का इनकार

रंजीत का कहना है कि जो भैंस गायब हुई है, वह अन्य भैंसों के बीच खूंटे से बंधी थी। पुलिस द्वारा भैंस का आधार कार्ड मांगे जाने संबंधी बात पूर्णतः भ्रामक है, इसमें कोई सत्यता नहीं है।

Oct 26, 2024 - 00:37
 0  28
Hardoi: भैंस चोरी के मामले में आधार कार्ड मांगने जैसी घटना से पुलिस का इनकार

Hardoi News INA.
जिले के टड़ियावां थाना इलाके में भैंस चोरी के एक मामले में पीड़ित से भैंस का आधार कार्ड मांगे जाने की घटना से हरदोई पुलिस ने इनकार किया है। हरदोई पुलिस द्वारा जारी एक प्रेस नोट में कहा गया है कि थाना टड़ियावां इलाके में पुलिस चौकी हरिहरपुर थाना टड़ियावां हरदोई निवासी रंजीत यादव पुत्र सुरेश यादव ने भैंस चोरी के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Also Read: Hardoi News: हत्या के मामले में 2 नामजद मिले निर्दोष, पुलिस ने दोषी अभियुक्त को पकड़ा

चोरी की गई भैंस के मामले की जांच में सामने आया कि रंजीत के पास 7-8 भैंसे हैं। इसके अलावा उसके पड़ोसी के पास भी 10-12 भैंसे व पडिया हैं। जो सरकारी मंडी में बने टीन शेड के नीचे बंधी रहती हैं। रात में 4-5 लोग वहां सोते हैं। रंजीत का कहना है कि जो भैंस गायब हुई है, वह अन्य भैंसों के बीच खूंटे से बंधी थी। पुलिस द्वारा भैंस का आधार कार्ड मांगे जाने संबंधी बात पूर्णतः भ्रामक है, इसमें कोई सत्यता नहीं है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow