हरदोई आईएनए न्यूज़: उम्मरपुर में हुआ कत्ल का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार। 

मर्तक कमल किशोर उर्फ कमलू को पड़ोसी मानसिंह के घरेलू झगड़ों के दौरान समझाना बुझाना काफी महंगा पड़ गया....

By INA News Desk
Sep 4, 2024 - 18:36
80 Views
हरदोई आईएनए न्यूज़: उम्मरपुर में हुआ कत्ल का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार। 

बघौली /हरदोई। थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो दिन पूर्व देर शाम ग्राम सभा बेहटा मुर्तजा बक्स के मजरा उम्मरपुर गांव में बांके से गर्दन काटकर की गई थी हत्या आरोपी मौके से हत्या कर हुआ था फरार बघौली पुलिस लगातार आरोपी की कर रही थी तलाश। 

इसे भी पढ़ें:- हरदोई आईएनए न्यूज़: पोषण माह का हुआ उदघाटन- स्वस्थ महिला एक स्वस्थ परिवार का आधार तैयार करती है- प्रेमावती

पुलिस के मुताबिक मर्तक कमल किशोर उर्फ कमलू को पड़ोसी मानसिंह के घरेलू झगड़ों के दौरान समझाना बुझाना काफी महंगा पड़ गया मानसिंह ने बताया की घरेलू झगड़ों के दौरान कमलू समझाने बुझाने आया करता था इस बात से मानसिंह काफी नाराज था और सोमवार की देर शाम मौका लगते ही ताबड़तोड़ धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या की घटना को अंजाम दिया। मृतक की मां ओमवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी मानसिंह को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट सुनील कुमार सिंह कुशवाहा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow